Skoda Slavia New Colors: Slavia अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश! Skoda ने नए कलर के साथ दिया ऐसा लुक कि देखते ही रह जाएंगे, जानें कार में क्या है नया?
Skoda Slavia New Colors: Skoda Slavia का इंटीरियर भी इसके स्पोर्टी लुक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कार के केबिन में रेड और ब्लैक कलर थीम दी गई है जो इसे प्रीमियम और आकर्षक बनाती है। यह डिजाइन ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के साथ कार को खास पहचान देता है।
(Skoda Slavia New Colors/ Image Credit: Skoda)
- दो नए कलर: Shimla Green और Steel Grey।
- सिर्फ 200 यूनिट्स तक सीमित एक्सक्लूसिव एडिशन।
- ब्लैक रूफ से बढ़ा स्पोर्टी लुक।
नई दिल्ली: Skoda Slavia New Colors: अगर आप स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक वाली सेडान पसंद करते हैं तो Skoda Slavia Monte Carlo का नया अपडेट (Skoda Slavia New Colors) आपको पसंद आ सकता है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन में दो नए एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन शामिल किए हैं। इसमें Shimla Green और Steel Grey कलर शामिल है। सबसे खास बात यह है कि इन दोनों कलर में कार की केवल 200 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी। जिससे यह एडिशन काफी खास बन गया है।
नए कलर से बढ़ी कार की स्पोर्टी लुक
Skoda Slavia Monte Carlo के नए Shimla Green कलर में कार काफी अलग और आकर्षक नजर आती है। यह शेड (Skoda Slavia New Colors) सड़क पर आसानी से लोगों का ध्यान खींचता है। वहीं Steel Grey कलर कार को प्रीमियम और क्लासी लुक देता है। दोनों नए रंगों के साथ ब्लैक रूफ दी गई है जो कार के स्पोर्टी डिजाइन को और बेहतर बनाती है।
शानदार डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर
Slavia Monte Carlo कंपनी का टॉप वेरिएंट है जिसमें पहले से कई खास डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें ब्लैक फिनिश ग्रिल, ORVMs, अलॉय व्हील्स और ब्लैक-आउट एलिमेंट्स मिलते हैं। इसके अलावा स्मोक्ड हेडलैंप्स कार को ज्यादा अग्रेसिव और प्रीमियम लुक देते हैं। कार के अंदर भी स्पोर्टी थीम देखने को मिलती है। केबिन में रेड और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसके अलावा रेड स्टिचिंग, Monte Carlo ब्रांडिंग वाले स्कफ प्लेट्स और मेटल पैडल्स जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस में नहीं हुआ बदलाव
Skoda Slavia Monte Carlo में कंपनी ने इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है। पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 115hp की पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। वहीं दूसरा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 150hp की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
कीमत में बदलाव नहीं
कंपनी ने नए कलर जोड़ने (Skoda Slavia New Colors) के अलावा कार के फीचर्स, डिजाइन और ड्राइविंग अनुभव में कोई बदलाव नहीं किया है। ग्राहकों को पहले जैसा ही परफॉर्मेंस और क्वालिटी मिलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि नए कलर ऑप्शन के बावजूद Skoda ने इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि, Shimla Green और Steel Grey कलर वाली Monte Carlo की सिर्फ 200 यूनिट्स उपलब्ध होंगी। जिससे यह एडिशन काफी खास बन गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bajaj Electric Bike: Bajaj का बड़ा धमाका जल्द! EV मोटरसाइकिल से उठेगा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या होंगे खास फीचर्स?
- Rahul Gandhi Press Conference: ‘पुलिस की मार मेरे लिए गर्व की बात’… लाठीचार्ज पर बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, PC में बताया क्यों गए प्रधानमंत्री के घर के पास
- Anil rajbhar Attacks Akhilesh yadav : “सड़कों पर ढोंग बंद कीजिए…” अखिलेश पर मंत्री अनिल राजभर का बड़ा हमला, बोले- ‘देश को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते हैं’

Facebook


