Toyota Cars Price Hike: अचानक 2 लाख रुपये से ज्यादा बढ़े टोयोटा कारों के दाम! जानिए अब Fortuner, Innova और Hyryder खरीदना जेब पर कितना पड़ेगा भारी

Ads

Toyota Cars Price Hike: अप्रैल 2026 में Toyota ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं। Fortuner, Innova Crysta, Hyryder और Glanza अब पहले से महंगी हो गई है। खरीदारों को इन मॉडलों के लिए ज्यादा बजट तैयार रखना होगा, क्योंकि नई कीमतों ने खरीदारी पर प्रभाव डाला है और अब जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 10:57 AM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 10:58 AM IST

(Toyota Cars Price Hike/ Image Credit: Toyota)

HIGHLIGHTS
  • टोयोटा ने अप्रैल 2026 में सभी मॉडल्स के दाम 0.80%–2% तक बढ़ाए।
  • Fortuner की कीमत अब 69,000 रुपये ज्यादा, Innova Crysta 39,000 रुपये महंगी।
  • Hilux पिकअप ट्रक 56,000 रुपये महंगा हुआ।

नई दिल्ली: Toyota Cars Price Hike in India: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही Toyota Kirloskar Motor India ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अप्रैल 2026 से अपने सभी मॉडल्स के दाम 0.80% से लेकर 2% तक बढ़ा दिए है। इसका सीधा असर अब ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। अब Toyota की कार खरीदने के लिए आपको पहले से 5,000 रुपये से लेकर 2.16 लाख रुपये तक ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

बढ़ोतरी के कारण और मॉडल्स पर असर

कंपनी ने बताया कि लागत में बढ़ोतरी और अन्य व्यय बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। सभी मॉडल्स पर समान बढ़ोतरी नहीं हुई है। कुछ कारों पर मामूली बढ़ोतरी हुई है, जबकि कुछ प्रीमियम गाड़ियों के दाम ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसे में अगर आप टोयोटा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो नई कीमतों की जानकारी रखना जरूरी है।

Hyryder, Taisor और Glanza की कीमतें

टोयोटा Urban Cruiser Hyryder पर सबसे कम बढ़ोतरी हुई है, सिर्फ 0.10%, जिससे इसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये बढ़ गई है। वहीं, Urban Cruiser Taisor के टर्बो वेरिएंट पर 2% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत करीब 22,000 रुपये महंगी हुई है। Glanza के V AMT वेरिएंट की कीमत में भी 20,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

Fortuner, Innova Crysta और Hycross महंगी हुईं

Toyota Fortuner के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 1.75% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ग्राहकों को लगभग 69,000 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। Innova Crysta के दाम भी करीब 39,000 रुपये बढ़ गए हैं। Innova Hycross के पेट्रोल वेरिएंट पर 2% और हाइब्रिड वेरिएंट पर 1.75% की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल मॉडल के लिए लगभग 39,000 रुपये और हाइब्रिड वर्जन के लिए करीब 54,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

Hilux और Land Cruiser में भारी इजाफा

Toyota Hilux पिकअप ट्रक के सभी वेरिएंट्स पर 1.75% तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 56,000 रुपये महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Toyota Land Cruiser ZX वेरिएंट में हुई है। इसकी कीमत में 2.16 लाख रुपये तक का इजाफा हुआ है। ये लग्जरी SUV पहले ही महंगी थी, अब इसकी कीमत और अधिक बढ़ गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

टोयोटा ने अप्रैल 2026 में कितने प्रतिशत तक कीमतें बढ़ाईं?

टोयोटा ने अपने सभी मॉडल्स के दाम 0.80% से 2% तक बढ़ा दिए हैं।

Fortuner और Innova Crysta की कीमत में कितना इजाफा हुआ?

Fortuner लगभग 69,000 रुपये और Innova Crysta लगभग 39,000 रुपये महंगी हो गई है।

Hyryder, Taisor और Glanza पर क्या असर पड़ा?

Hyryder की कीमत केवल 5,000 रुपये बढ़ी, Taisor के टर्बो वेरिएंट में 22,000 रुपये और Glanza V AMT वेरिएंट में 20,000 रुपये का इजाफा हुआ।

Land Cruiser और Hilux के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई?

Hilux 56,000 रुपये तक महंगी हुई, जबकि Land Cruiser ZX वेरिएंट में 2.16 लाख रुपये का इजाफा हुआ।