PM Kisan Samman Nidhi News: किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की हो गई बल्ले-बल्ले, अब 2000 नहीं 4000 रुपए की मिलेगी किश्त, BJP सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

PM Kisan Samman Nidhi News: किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की हो गई बल्ले-बल्ले, अब 2000 नहीं 4000 रुपए की मिलेगी किश्त, BJP सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

PM Kisan Samman Nidhi News: किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की हो गई बल्ले-बल्ले, अब 2000 नहीं 4000 रुपए की मिलेगी किश्त, BJP सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

PM Kisan Samman Nidhi News: किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों की हो गई बल्ले-बल्ले, अब 2000 नहीं 4000 रुपए की मिलेगी किश्त, BJP सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी / Image: PIB

Modified Date: April 7, 2026 / 10:26 am IST
Published Date: April 7, 2026 10:26 am IST

भोपाल: PM Kisan Samman Nidhi News  किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिये राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में किसानों का हित सर्वोपरि है जिसे ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनका उत्थान किया जा रहा है।

दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का मिल रहा लाभ

PM Kisan Samman Nidhi News  कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 में राज्य सरकार श्रीअन्न उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय बहुल्य क्षेत्रों में पारंपरिक कोदो-कुटकी का संवर्धन और उत्पादन बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की तीन फसलों सिताही, कुटकी, नागदमन कुटकी और बैंगनी अरहर को जीआई टैग दिलाने के लिये प्रस्ताव चैन्नई भेजे गए हैं। रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है।

किसानों को हर साल मिलेंगे 12000 रुपए

मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में किसानों को साल में 12 हजार रुपए सम्मान निधि प्रदान की जाती है। इसमें 6 हजार रुपए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 6 हजार रुपए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि शामिल है। वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 84 लाख से अधिक किसानों को 3350 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदान की गई है।

2615 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद

मंत्री कंषाना ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिये संकल्पित है। प्रदेश में 2585 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं 40 रुपए बोनस सहित 2615 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ की खरीदी की जायेगी। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल से एवं शेष संभागों में 15 अप्रैल 2026 से खरीदी प्रारंभ होगी। किसानों की आय सुरक्षा के लिये सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को केन्द्र से स्वीकृति मिलने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। तुअर उत्पादक किसानों के लिये शत प्रतिशत सरकारी उपार्जन सुनिश्चित किया जायेगा। पीएम किसान पोर्टल पर किसानों के लिये सभी सेवायें उपलब्ध हैं। ई-मित्र चैटबॉट से 24 घंटे सहायता प्रदान की जा रही है। किसानों को फसल उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण से आय दोगुनी करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"