Upcoming Car Launches April 2026: अप्रैल में लॉन्च होने जा रही ये शानदार कारें, MG Majestor से Mercedes CLA तक है शामिल, लॉन्चिंग डेट और अन्य जानकारी जानें यहां

Ads

Upcoming Car Launches April 2026: इस महीने लॉन्च होने वाली गाड़ियों में सीएनजी से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तक कई कारें शामिल है।

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 05:15 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 05:16 PM IST

Upcoming Car Launches April 2026/ Image Credit: MG Motor)

HIGHLIGHTS
  • अप्रैल 2026 में वाहन प्रेमियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।
  • लॉन्च होने वाली गाड़ियों में सीएनजी से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तक कई कारें शामिल है।
  • MG Majestor से Mercedes CLA तक कई शानदार गाड़ियां इस महीने में लॉन्च होने वाली है।

Upcoming Car Launches April 2026: नई दिल्ली: अप्रैल 2026 में वाहन प्रेमियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अप्रैल 2026 में मर्सिडीज-बेंज सीएलए, एमजी मैजेस्टर, निसान ग्रेविटे सीएनजी, टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला और निसान टेक्टन जैसी शानदार और दमदार गाड़ियां लॉन्च होने जा रही है। (Upcoming Car Launches April 2026) इन गाड़ियों के लॉन्च होने से ग्राहकों को उनकी पसंद की गाड़ियां खरीदने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं इस महीने लॉन्च होने वाली गाड़ियों में सीएनजी से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तक कई कारें शामिल है।

निसान टेक्टन बाजार में मचाएगी धमाल

निसान टेक्टन मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी और हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देगी। ये अपडेटेड फीचर्स और डिज़ाइन के साथ पेट्रोल इंजन पर फोकस करेगी। इसकी कीमत 12 लाख से 20 लाख रुपए के बीच रहने की संभावना है। खरीदारों के लिए सबसे अहम बात ये होगी कि क्या निसान फीचर्स और सर्विस नेटवर्क के मामले में सेगमेंट की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी।

एमजी मैजेस्टर होने वाली है लॉन्च

Upcoming Car Launches April 2026:  एमजी मैजेस्टर, जो 20 अप्रैल को लॉन्च हो रही है, फुल-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में ग्लॉस्टर से ऊपर की कैटेगरी में आएगी। (Upcoming Car Launches April 2026) इसका टारगेट टोयोटा फॉर्च्यूनर के ऑप्शमन तलाश रहे ग्राहकों को आकर्षित करना है, जिसमें आकार, डीजल इंजन और दमदार लुक पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसकी कीमत 40 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।

निसान ग्रेविटे CNG वर्जन में होगी लॉन्च

निसान ग्रेविटे सीएनजी उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो ईंधन की बचत को प्राथमिकता देते हैं। इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक किफायती विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी ईंधन दक्षता को बढ़ाएगी। इसकी कीमत 7-10 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद है।

मर्सिडीज-बेंज सीएलए 24 अप्रैल को होने जा रही लॉन्च

Upcoming Car Launches April 2026:  नई मर्सिडीज-बेंज सीएलए जो 24 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है। ये लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों की सेगमेंट में एंट्री करने का एक बेहतरीन ऑप्शन होगी, (Upcoming Car Launches April 2026) जिसकी संभावित कीमत लगभग 60-70 लाख रुपए होगी।

टोयोटा अर्बन क्रूज़र एबेला की कितनी होगी कीमत?

टोयोटा अर्बन क्रूज़र एबेला हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदारों को टारगेट करेगी। ये इसे शहरी इस्तेमाल के लिए एक व्यावहारिक ऑप्शन बनाती है। इसकी कीमत 12 लाख से 18 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

इन्हे भी पढ़ें:-