Ayodhya Suicide Case: ‘मेरे प्रेमी और दरोगा ने..’ पंखे से लटककर युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी आपबीती
Ayodhya Suicide Case: ‘मेरे प्रेमी और दरोगा ने..’ पंखे से लटककर युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी आपबीती

Dhar News/Image credit: IBC24 file photo
- युवती ने अपने ही घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या की
- आत्महत्या के पूर्व युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा
- युवती ने प्रेमी और दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप
Ayodhya Suicide Case: अयोध्या। रामलला की नगरी अयोध्या में एक युवती ने अपने ही घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पूर्व युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा है। सुसाइड नोट में युवती ने प्रेमी पर दुराचार व गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। वहीं, पूर्व के एक मामले की विवेचना कर रहे दरोगा पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Read more: Shubham Sahu Murder Case: इस पार्टी के नेता की सरेआम हत्या, शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार
यह मामला थाना रौनाही के रामापुर गांव का है, जहां बगल गांव के ही युवक से युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूर्व में प्रेमी प्रेमचंद पर युवती का अपहरण करने का आरोप लगा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रेमी को जेल भेज दिया गया था। युवती के भाई का आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपी प्रेमी युवती को बहला फुसला कर भगा ले गया था। पुलिस ने युवती को बरामद करके नारी निकेतन भेज दिया था। रौनाही थाने के हलका दरोगा हरे कृष्णा पर पिटायी के साथ उत्पीड़न का भी परिजनों ने आरोप लगाया है।
Read more: Pahalgam Attack: आतंकवाद के खात्मे के लिए एक और देश का मिला साथ, पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, कहा- भारत को पूरा समर्थन
मृतिका के भाई ने बताया कि, प्रेमी प्रेमचंद जमानत पर जेल से वापस आ गया था, उधर युवती भी नारी निकेतन से बाहर आ गई थी। जेल से बाहर आने के बाद प्रेमी प्रेमचंद युवती से मिलने लगा। इसी दौरान रौनाही थाने के दरोगा हरे कृष्ण भी घर पर विवेचना के लिए आने लगे। सुसाइड नोट में युवती ने प्रेमी पर दुराचार और गर्भपात का आरोप लगाया तो विवेचना कर रहे दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में सीओ सदर योगेंद्र कुमार का कहना है कि, मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी प्रेमी प्रेमचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
Web Title: Ayodhya Suicide Case
Ayodhya
और भी पढ़ें ›हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pm