Ayodhya Economy: राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था को लगे पंख, GDP में हुई जबरदस्त वृद्धि, बड़ी संख्या में लोगों को मिला रोजगार
Ayodhya Economy: राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था को लगे पंख, GDP में हुई जबरदस्त वृद्धि, बड़ी संख्या में लोगों को मिला रोजगार

Ayodhya Ram Mandir Tax | Photo Credit: File
Ayodhya Economy: अयोध्या। अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज 11 जनवरी को मनाई जा रही है। बता दें कि, पिछले साल रामलला 22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए थे। उस वर्ष के मुहूर्त के अनुसार इस बार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव 11 जनवरी को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर पूरी अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है। देशभर में लोग अपने घर और मंदिर भी सजा रहे हैं। जब से राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है, उसके बाद से देशभर से रोजाना डेढ़ से दो लाख लोग अयोध्या आ रहे हैं। जिससे न सिर्फ अयोध्या का भूगोल बदला है, बल्कि अर्थतंत्र भी बदला है।
Read More: PM Modi on Ram Mandir Anniversary: 'ये नए कालचक्र का उद्गम..' पीएम मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं, देखें वीडियो
अयोध्या की जीडीपी में 2% की वृद्धि
बता दें कि, सिर्फ मेलों पर निर्भर रहने वाली अयोध्या की अर्थव्यवस्था को पंख लग गए हैं। राम मंदिर सिर्फ आस्था ही नहीं, अयोध्या की अर्थव्यवस्था भी है। राममंदिर से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है। इससे अयोध्या की जीडीपी में 2% की वृद्धि हुई है। मंदिर निर्माण से जहां होटल, होम स्टे के कारोबार को पंख लगे हैं वहीं छोटे-छोटे धंधे भी फल-फूल रहे हैं। रामलला की फोटो, लॉकेट, पेन, पानी की बोतल, माथे पर चंदन लगाकर लोग रोजाना 500 से लेकर 1,000 रुपये तक कमा रहे हैं। छोटे दुकानदारों की आय चार गुना हो गई है। पूजा सामग्री, फूल और हनुमानगढ़ी के प्रसाद विक्रेताओं की आय चार गुना तक बढ़ी है।
Read More: Ram Mandir Pran Pratishtha Wishes: 'सखी मंगल गाओ री, रामलला के आने की खुशियां मनाओ री..' राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
पहले मेले पर निर्भर थी अयोध्या की अर्थव्यवस्था
बता दें कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व अयोध्या में होने वाले पारंपरिक मेले सावन मेला, रामनवमी मेला, कार्तिक पूर्णिमा स्नान, 14 कोसी व 5 कोसी परिक्रमा, हनुमान जयंती व सूरजकुंड मेला इत्यादि मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं, जिनके माध्यम से अयोध्या की अर्थव्यवस्था को बल मिलता रहा है। लेकिन, जब से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर गर्भगृह में रामलला विराजे हैं तब से देश-विदेश से लाखों की संख्या में रामभक्त व श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं, जिसका सीधा और सकारात्मक प्रभाव अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 2025 में मनाई जा रही है। यह उत्सव 13 जनवरी से तीन दिन तक अयोध्या में विशेष कार्यक्रमों के साथ आयोजित होगा।
Web Title: Ayodhya Economy
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm