BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary : आज के ही दिन हुई थी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा.. लेकिन नहीं मनाई जाएगी पहली वर्षगांठ, जानें क्या है वजह

Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary : आज के ही दिन हुई थी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा.. लेकिन नहीं मनाई जाएगी पहली वर्षगांठ |

Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary | File Photo

Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary | File Photo

Shyam Dwivedi
Published: 22 Jan 2025 | 9:45 amModified: 22 Jan 2025 | 9:45 am

अयोध्या। Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary : श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को आज पूरा एक साल हो गया है। पिछले साल 22 जनवरी 2024 को ही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। लेकिन आज प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का उत्सव नहीं मनाया जाएगा, क्योंकि यह उत्सव पहले ही 11 जनवरी को मनाया जा चुका है। बता दें कि रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ भारतीय काल गणना के अनुसार मनाई जाएगी।

read more : Trains-Flights Delayed Due To Fog : यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. घने कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ये ट्रेनें और फ्लाइट्स, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना 

आज क्यों नहीं मनाई जाएगी प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ?

22 जनवरी 2025 को रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस नहीं मनाया जाएगा क्योंकि ये दिवस पहले ही 11 जनवरी 2025 को प्रतिष्ठा द्वादशी के नाम से मनाया जा चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ हिंदू त्योहारों की तरह मनाने का निर्णय लिया गया है। जैसे दिवाली, होली, जन्माष्टमी, महाशिवरात्रि... जैसे सभी हिंदू त्योहार हिंदू तिथि के हिसाब से मनाए जाते हैं वैसे ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सालगिरह भी एक खास तिथि पर मनाई जाएगी और ये विशेष तिथि है पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी। जो इस बार 11 जनवरी को पड़ी थी। इसलिए ही इस साल प्रतिष्ठा द्वादशी का त्योहार 22 की जगह 11 जनवरी को मनाया गया था।

गौरतलब है कि, भक्तों के करीब 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद जन्मभूमि पर भगवान राम अपने इस भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। यह देख सभी की आंखें नम हो गई थी। संपूर्ण विश्‍व में यह दृश्य देखा गया था। देखा जाए तो इस मंदिर को पूरा करके रामलला की मूर्ति स्थापित करना किसी चमत्कार से भी कम नहीं था।

राममंदिर का विवरण

- मंदिर परंपरागत नागर शैली में निर्मित
- मंदिर की लंबाई पूर्व-पश्चिम 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट एवं ऊंचाई 161 फीट
- तीन मंजिला मंदिर, प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट, कुल 392 स्तंभ, 44 दरवाजे
- भूतल गर्भगृह- प्रभु श्रीराम के बाल रूप यानी रामलला का विग्रह, प्रथम तल- श्रीराम दरबार
- कुल पांच मंडप- नृत्यमंडप, रंग मंडम, गूढ़ मंडप, प्रार्थना मंडप, कीर्तिन मंडप
- खंभे, दीवारों में देवी-देवता व देवांगनाओं की मूर्तियां
- प्रवेश पूर्व से, 32 सीढि़यां ऊंचाई 16. 5 फीट चढ़कर सिंहद्वार से।
- दिव्यांगजन व वृद्धों के लिए रैंप व लिफ्ट की व्यवस्था
- चारों ओर आयताकार परकोटा- लंबाई 732 मीटर, चौड़ाई 4. 25 मीटर, ऊंचाई 14 फीट
- परकोटा में छह मंदिर- चारों कोनों पर चार मंदिर- भगवान सूर्य, शंकर, गणपति, देवी भगवती
- परकोटे की दक्षिणी भुजा में हनुमान एवं उत्तरी भुजा में अन्नपूर्णा माता का मंदिर
- मंदिर के समीप पौराणिक काल का सीताकूप
- सप्त मंडपम में सात मंदिरों- महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी एव देवी अहिल्या
- दक्षिणी-पश्चिमी भाग में नवरत्न कुबेर टीले पर स्थिति शिव मंदिर का जीर्णेाद्धार एवं जटायु राज की प्रतिमा

 

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई गई थी, क्योंकि इसे हिंदू तिथि के अनुसार प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन मनाने का निर्णय लिया गया था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: On this day, Ramlala's Pran Pratishtha was done in Ayodhya.. but the first anniversary will not be celebrated

People also search for:11 january ram mandir anniversary1st anniversary of ram mandir1st anniversary of ram mandir pran pratishtha22 january22 january 2024 pran pratishtha22 january 2024 ram mandir pran pratishtha22 january 2025 ram mandir22 january 2025 ram mandir status22 january ram mandir statusayodhyaayodhya dhamayodhya itineraryayodhya kaise jaayeayodhya kaise jayeAyodhya Mandirayodhya ram mandirayodhya ram mandir aarti darshan blogs videoayodhya ram mandir aarti darshan latest vlogs videosayodhya ram mandir aarti darshan online bookingsayodhya ram mandir anniversaryayodhya ram mandir consecration anniversaryayodhya ram mandir first anniversaryayodhya ram mandir inaugurationayodhya ram mandir kaise jayeayodhya ram mandir liveayodhya ram mandir newsayodhya ram mandir pran pratishthaayodhya ram mandir songayodhya ram mandir tour guideayodhya ram mandir tour planayodhya ram mandir vlogAyodhya tourayodhya tour budgetayodhya tour guideayodhya tourist placesayodhya travel guideayodhya tripdd national live ram aartidoordarshan live ram lalla aartifirst anniversary of ram mandirfirst anniversary ram mandir pran pratishthahow to reach ayodhya ram mandirlive aarti ram lallapran pratishtharam lala darshan ayodhyaram lala darshan liveram lala ka darshanram lala ka mandirram lala ke darshanram lala ke darshan kara deram lala ke darshan kara doram lala ke darshan songram lalla aarti liveram lalla aarti live todayram lalla darshanram lalla in ayodhyaram lalla live darshanram lalla mandirram mandirram mandir anniversaryRam Mandir Ayodhyaram mandir ayodhya kaise jayeram mandir ayodhya liveram mandir first anniversaryram mandir in ayodhyaram mandir inaugurationram mandir liveram mandir newsram mandir pran pratishta anniversaryram mandir pran pratishthaRam Mandir Pran Pratishtha Anniversaryram mandir pran pratishtha liveram mandir pran pratishtha statusram mandir prana pratishtha anniversaryram ram lala ka mandirshree ram mandir status 22 january 2025today ram lall aarti live
शहर की खबरें
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 1:55 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am