Ayodhya Ram Mandir Anniversary 2025 : अयोध्या राम मंदिर में आज होगी खास पूजा.. सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे रामलला का अभिषेक, फिर श्रद्धालुओं को करेंगे संबोधित
Ayodhya Ram Mandir Anniversary 2025 : अयोध्या राम मंदिर में आज होगी खास पूजा.. सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे रामलला का अभिषेक |

Ayodhya Ram Mandir Anniversary 2025 | Source : Yogi Adityanath X
अयोध्या। Ayodhya Ram Mandir Anniversary 2025 : धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, अयोध्या प्रभु श्रीराम का जन्म स्थान मानी जाती है। पिछले साल, यानी 2024 में अध्योया में राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हुआ था। तिथि के अनुसार उस दिन पौष महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि थी। इसके हिसाब से आज मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के एक साल पूरे हो गए हैं। अयोध्या में इस आयोजन को खास बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इस शुभ अवसर पर अयोध्या में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं आज सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे रामलला का अभिषेक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को पहले दिन 11 बजे गर्भगृह में श्रीरामलला का अभिषेक करेंगे और उसके बाद अंगद टीला पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्ष मंदिर में भगवान श्री राम के बाल रूप ‘रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी।
इन कलाकारों का गाना भी होगा रिलीज
रविवार को जारी बयान में कहा गया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 जनवरी को ही सोनू निगम, शंकर महादेवन व मालिनी अवस्थी समेत कई मशहूर कलाकारों का गाया भजन भी रिलीज किया जाएगा। बयान में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के हवाले से बताया गया कि भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या धाम में मंदिर की स्थापना का एक वर्ष पौष शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम सम्वत, 2001 तद्नुसार 11 जनवरी को संपन्न होगा।
महोत्सव के मद्देनजर नगर के प्रमुख चौराहों लता चौक, जन्मभूमि पथ, श्रृंगार हाट, राम की पैड़ी, सुग्रीव किला, छोटी देवकाली समेत अन्य स्थलों पर कीर्तन भी होगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में गर्भगृह के निकट मंडप में तीन दिवसीय श्रीराम राग-सेवा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। अनुष्ठान के परिकल्पनाकार और समन्वयक अयोध्या के कलाविद् यतीन्द्र मिश्र हैं। इस कार्य में संगीत नाटक अकादमी उनका सहयोग कर रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई जा रही है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: There will be a special prayer at Ayodhya Ram Mandir today. CM Yogi Adityanath will perform the Abhishek of Ram Lalla
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pmमंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 1:55 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pmआदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 am