BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Balaghat Village Road: 13 साल इंतज़ार… ना नेता आए, ना सड़क बनी… तो खुद उठाई कुदाल! ग्रामीणों ने 4 दिन में बना दी सड़क, अब उसी नेता से कराएंगे उद्घाटन

13 साल इंतज़ार… ना नेता आए, ना सड़क बनी… तो खुद उठाई कुदाल! ग्रामीणों ने 4 दिन में बना दी सड़क…Balaghat Village Road: 13 years

Balaghat Village Road | Image Source | IBC24

Balaghat Village Road | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 11 Jun 2025 | 3:53 pmModified: 11 Jun 2025 | 3:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. बालाघाट- खैरलांजी के ग्रामीणों का 13 साल की अनदेखी,
  2. अनदेखी के बाद ग्रामीणों ने खुद बनाई सड़क,
  3. सड़क बनाकर ग्रामीणों ने नेताओं को दिखाया आईना,

बालाघाट: Balaghat Village Road: जिले के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्र खैरलांजी गांव की यह कहानी उन सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए आईना है जो चुनावों के बाद अपने वादे भूल जाते हैं। 13 वर्षों तक गुहार लगाने के बाद, जब न सरकार ने सुना और न ही सिस्टम ने कोई पहल की तो ग्रामीणों ने खुद ही अपने श्रम से सड़क बना दी। अब गांववाले कह रहे हैं कि उसी विधायक से इसका उद्घाटन करवाएंगे जिसने केवल आश्वासन ही दिया था।

Read More : Corona News: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर के बाद जबलपुर में भी कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री, 80 वर्षीय बुजुर्ग पॉज़िटिव, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

Balaghat Village Road: यह तस्वीरें बालाघाट जिले के कटंगी विकासखंड अंतर्गत आने वाले खैरलांजी गांव की हैं, जहां वर्षों से पक्की सड़क की मांग की जा रही थी। ग्राम पंचायत आम्बेझरी के इस इलाके को तीन ओर से जंगल और एक ओर से पानी ने घेरा हुआ है। करीब 120 घरों की इस बस्ती तक न कोई पक्की सड़क थी न ही कोई सरकारी सुविधा। टाइगर मूवमेंट वाले इस क्षेत्र में बरसात के दिनों में रास्ते पूरी तरह से कट जाते थे। यहां तक कि एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती थी।

Read More : Mainpat Double Murder: पत्नी का गैर मर्द से अफेयर नहीं देखा गया... शक में पति ने टंगिया से बीवी और बच्चे को काट डाला, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Balaghat Village Road: जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और प्रशासन की उदासीनता से त्रस्त ग्रामीणों ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सभी ने मिलकर श्रमदान किया और उसी दुर्गम रास्ते पर सड़क बनाई जहाँ आज तक सरकार पहुँचने की हिम्मत नहीं कर सकी। ग्रामीण दिलीप कुमार का कहना है की हम सालों से चक्कर लगा रहे थे सरपंच, विधायक, सांसद सबके पास गए लेकिन मिला क्या? सिर्फ झूठे वादे। फिर सोचा अब खुद ही कुछ करना पड़ेगा। चार दिन में गांववालों ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया मेहनत की और सड़क बना दी।

Read More : Congress MLA Baleshwar Sahu: कांग्रेस विधायक पर मारपीट और गोली मारने की धमकी का आरोप, पड़ोसी के रिश्तेदार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Balaghat Village Road: वहीं ग्रामीण सुरेंद्र भलावी ने बताया की दिसंबर 2024 में गांव में बाघ के हमले से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। तब विधायक गौरव सिंह पारधी आए थे और बोले थे कि एक महीने में पक्की सड़क बनवाएंगे। लेकिन छह महीने बीत गए ना सड़क बनी ना वे लौटे। अब जो सड़क हमने बनाई है उसी का उद्घाटन उनसे ही करवाएंगे। गांव की महिलाओं ने कहा की हम महिलाओं ने भी पत्थर उठाए मिट्टी डाली, मेहनत की अपने बच्चों के लिए सुरक्षित रास्ता चाहिए था। अब अगर विधायक आएंगे तो उन्हें हमारी मेहनत को देखना ही पड़ेगा।

Read More: Student Khoman Lal Sahu: छत्तीसगढ़ के किसान के बेटे ने किया अद्भुत अविष्कार... अब छोटे से गांव से सीधे जापान तक, इंटरनेशनल साइंस प्रोग्राम 2025 के लिए हुआ चयन

Balaghat Village Road: ग्रामीणों द्वारा बनाई गई यह सड़क केवल एक रास्ता नहीं बल्कि सरकार, सिस्टम, नेताओं और उनके खोखले चुनावी वादों पर एक बड़ा सवाल है। खैरलांजी की इस मिट्टी की सड़क पर जब कभी कोई नेता कदम रखेगा तो शायद उसे यह एहसास हो कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, ज़मीनी प्रयासों से होता है। जहाँ योजनाएं केवल कागज़ों में बनती हैं वहाँ खैरलांजी के ग्रामीणों ने साबित कर दिया कि जागरूक जनता बड़े से बड़ा बदलाव ला सकती है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: खैरलांजी गांव की सड़क ग्रामीणों ने खुद श्रमदान और चंदा इकट्ठा कर बनायी है, किसी सरकारी योजना के अंतर्गत नहीं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Balaghat Village Road: 13 years of waiting... neither the leader came, nor the road was built... so he himself picked up the spade! The villagers built the road in 4 days, now the same leader will inaugurate it

शहर की खबरें
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm
Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

01 Oct 2026 | 4:20 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?

PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?

01 Oct 2026 | 3:51 pm