बलिया में महिला को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजने के आरोप में सिपाही निलंबित
बलिया में महिला को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजने के आरोप में सिपाही निलंबित
बलिया (उप्र), 19 दिसम्बर (भाषा) बलिया शहर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजने के आरोप में निलंबित करके मामले में जांच की संस्तुति की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बलिया शहर कोतवाली में कार्यरत आरक्षी (सिपाही) पंकज पाठक को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरक्षी पंकज पाठक पर बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजने का आरोप है।
सिंह ने इस मामले की जांच नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान को सौंपी है। सीओ उस्मान ने शुक्रवार को बताया कि आरक्षी के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है।
भाषा सं आनन्द अमित
अमित
लेखक के बारे में
Web Title: बलिया में महिला को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजने के आरोप में सिपाही निलंबित
BALLIA
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm