उप्र : चार पुलिस कर्मी अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में निलम्बित
उप्र : चार पुलिस कर्मी अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में निलम्बित
बलिया (उप्र) 15 मई (भाषा) जिले में चार पुलिस कर्मियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में निलम्बित कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) में तैनात सिपाही विश्वविजय सिंह, बांसडीह रोड थाने पर तैनात दीवान चंद्रशेखर यादव, नगर कोतवाली में तैनात सिपाही मनीष शुक्ल और बलिया शहर के सतनी सराय पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अवैध गतिविधियों में लिप्त होने को लेकर जानकारी प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि निलम्बित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक करेंगे।
भाषा सं जफर मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : चार पुलिस कर्मी अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में निलम्बित
BALLIA
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm