BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र: पत्नी की हत्या के आरोप में पति समेत दो लोग गिरफ्तार

उप्र: पत्नी की हत्या के आरोप में पति समेत दो लोग गिरफ्तार

उप्र: पत्नी की हत्या के आरोप में पति समेत दो लोग गिरफ्तार
Bhasha
Published: 29 May 2026 | 11:40 pmModified: 29 May 2026 | 11:40 pm

बलिया, 29 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शुक्रवार को पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की शादी महज एक साल पहले ही हुई थी।

पुलिस के अनुसार, 24 मई को बलिया शहर के कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियार के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान बलिया के रेवती कस्बे की निवासी प्रीति देवी (22) के रूप में हुई।

बहादुरपुर कारी की रहने वाली प्रीति के पिता श्याम देव द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

श्याम देव ने शिकायत में बताया कि छह मार्च, 2025 को प्रीति की शादी चुन्नीलाल प्रजापति से हुई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार और हिंसा की जा रही थी।

देव ने बताया कि 22 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी लापता हो गई है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को चुन्नीलाल प्रजापति (25) और उसकी महिला मित्र शोभा चौरसिया (21) को गिरफ्तार करने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान शोभा ने खुलासा किया कि 22 मई को सुबह नौ बजे चुन्नीलाल के निर्देश पर वह प्रीति को बलिया से बायासी पुल की ओर सैर पर जाने के बहाने ले गई थी।

शोभा ने पुलिस को बताया कि चुन्नीलाल ने उसे एक छोटा पैकेट दिया था, जिसमें एक पदार्थ था और उससे कहा था कि वह उसे पानी की बोतल में मिलाकर प्रीति को पिला दे और फिर उसे ई-रिक्शा से पुल तक ले जाए।

पुलिस ने बताया कि पानी में पाउडर मिलाने के बाद शोभा ने उसे प्रीति को पिला दिया और प्रीति के बेहोश होते ही वे दोनों बायासी में ई-रिक्शा से उतर गए।

पुलिस के मुताबिक, कुछ ही देर बाद चुन्नीलाल घटनास्थल पर पहुंचा और फिर उन्होंने प्रीति को मोटरसाइकिल पर बीच में बिठाया और पुल के पार एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां चुन्नीलाल ने गला घोंटकर कथित तौर पर प्रीति की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घर लौटने से पहले उन्होंने प्रीति के शव को उसी स्थान पर झाड़ियों में छिपा दिया और चुन्नीलाल ने बलिया के कोतवाली थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि अब इस मामले में धारा 103(1) भी शामिल कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: पत्नी की हत्या के आरोप में पति समेत दो लोग गिरफ्तार

शहर की खबरें
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 1:55 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:50 am
उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am