Balodabazar News: 400 बच्चों के भविष्य पर संकट, स्कूल में 9 विषयों के शिक्षक नहीं, जर्जर भवन में पढ़ाई को मजबूर छात्र
400 बच्चों के भविष्य पर संकट, स्कूल में 9 विषयों के शिक्षक नहीं..Balodabazar News: Future of 400 children in danger, no teachers for 9 subject

Balodabazar News | Image Source | IBC24
- टुंड्रा स्कूल में 9 विषयों के शिक्षक नहीं,
- 400 छात्र-छात्राएं बेहाल,
- कलेक्टर से लगाई गुहार,
बलौदाबाजार: Balodabazar News: एक ओर सरकार शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत इसके ठीक उलट नज़र आ रही है। कसडोल विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत टुंडरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से कक्षा 11वीं और 12वीं के लगभग 400 छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Balodabazar News: विद्यालय में हिंदी, अंग्रेज़ी, भूगोल, रसायन, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और संस्कृत जैसे 9 प्रमुख विषयों के लिए कोई भी नियमित शिक्षक पदस्थ नहीं है। इससे छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। मंगलवार को स्कूल के करीब 50 छात्रों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात की और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
Balodabazar News: छात्रों ने बताया कि हाल ही में जीव विज्ञान पढ़ाने के लिए अस्थायी रूप से नियुक्त किए गए शिक्षक पुष्पेंद्र साहू को भी युक्तियुक्तकरण के तहत उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। इतना ही नहीं, स्कूल का भवन भी जर्जर हालत में है। छात्रों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे असुरक्षित भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे शिक्षा जारी रखे हुए हैं। जर्जर भवन को लेकर कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बलौदाबाजार के कसडोल विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत टुंडरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे कक्षा 11वीं और 12वीं के करीब 400 छात्र प्रभावित हो रहे हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balodabazar News: Future of 400 children in danger, no teachers for 9 subjects in school
बलौदा बाजार
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am