Balrampur News: दूसरी कक्षा के बच्चे के साथ शिक्षक ने किया ऐसा घिनौना काम, पड़ी जिला शिक्षा अधिकारी को भनक, तो लिया ताबड़तोड़ एक्शन
बलरामपुर के प्राथमिक स्कूल में 2nd क्लास के छात्र की गिनती न सही तरीके से सुनाने पर शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई की। घटना की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी …

- शिक्षक ने 2nd क्लास के छात्र की गिनती न सुनाने पर की पिटाई।
- छात्र के गाल पर गंभीर चोट, परिजन ने शिकायत की।
- जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत निलंबन की कार्रवाई की।
Balrampur News बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्राथमिक स्कूल में कक्षा दूसरी में गिनती सही तरीके से न सुनाने पर शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र के परिजनों ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी के पास की, जिसके बाद उन्होंने एक्शन लेते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
गिनती न सुनाने पर की पिटाई
Balrampur News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बलरामपुर जिले के ग्राम जावाखाड़ी में संचालित प्राथमिक स्कूल का है। शनिवार बच्चा रोज़ाना की तरह स्कूल गया हुआ था। इस दौरान प्रधान पाठक उदय कुमार यादव ने बच्चों को गिनती सुनाने को कहा। मासूम बच्चा ठीक तरीके से गिनती नहीं सुना पाया, तब प्रधान पाठक को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बच्चों की पिटाई कर दी। बच्चे के गाल पर काफी गहरी चोट लगी थी।
Balrampur News बच्चा जब स्कूल से वापस घर आया, तो उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। आक्रोशित परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव को दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक उदय कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
-
- इतने दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया रायसेन रेपकांड का आरोपी, मजिस्ट्रेट खुद पहुंचे हमीदिया अस्पताल
- बंदर बना बाहुबली! बंद करवा देता है पूरे गांव की बिजली, परेशान हुए ग्रामीण, वन विभाग से की ये मांग
- गाइडलाइन दर..दर्द-ए-विपक्ष..विरोध, आरोप का क्या है लक्ष्य? कांग्रेस नई रजिस्ट्री दर पर इतनी मुखर क्यों है?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शनिवार को बलरामपुर जिले के ग्राम जावाखाड़ी के प्राथमिक स्कूल में।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Balrampur Teacher Suspended for Brutally Beating 2nd Grade Student Over Counting
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm