BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बरेली में संविदा कर्मचारी की हत्या के आरोप में पत्नी और सास-ससुर गिरफ्तार

बरेली में संविदा कर्मचारी की हत्या के आरोप में पत्नी और सास-ससुर गिरफ्तार

बरेली में संविदा कर्मचारी की हत्या के आरोप में पत्नी और सास-ससुर गिरफ्तार
Bhasha
Published: 01 Feb 2026 | 2:39 pmModified: 01 Feb 2026 | 2:39 pm

बरेली (उप्र), एक फरवरी (भाषा) बरेली जिले के इज्जतनगर थाना पुलिस ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में संविदा पर तैनात एक कार्यालय सहायक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बरेली शहर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जनवरी को कैलाशपुरम की गिरजा शंकर कॉलोनी में एक मकान से जितेन्द्र कुमार यादव (33) का शव फंदे से लटका मिला था। मूलरूप से इटावा जिले का निवासी यादव यहां किराए के मकान में रहता था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभ में इस घटना को आत्महत्या माना गया था, लेकिन यादव के भाई अजय कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर यादव की पत्नी ज्योति समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि जितेन्द्र कुमार यादव की मौत गला दबाने के कारण हुई जिसके आधार पर 27 जनवरी को मामले को हत्या में तरमीम कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने इस मामले में यादव की पत्नी ज्योति, उसके पिता कालीचरण और मां चमेली को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘पूछताछ में ज्योति ने बताया कि वह और जितेन्द्र एक साथ पढ़ते थे और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। जितेन्द्र संविदा पर आईवीआरआई बरेली में नौकरी करने लगा और ज्योति भी रोडवेज में संविदा पर बस कंडक्टर के तौर पर काम करने लगी। परिवार की सहमति से दोनों ने पिछले वर्ष शादी कर ली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ज्योति ने कबूल किया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। ज्योति ने इस बारे में अपने पिता कालीचरण को भी बताया हुआ था। 26 जनवरी को कालीचरण अपनी पत्नी चमेली और बेटे दीपक के साथ उसके घर पहुंचा। उस समय जितेन्द्र और ज्योति के बीच हाथापाई हो रही थी।’’

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ में ज्योति ने कबूल किया कि उसके पिता, मां और भाई ने जितेन्द्र के हाथ-पैर पकड़ लिए और उसने जितेन्द्र का गला दबा दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों ने इस घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए जितेन्द्र को फंदे पर लटका दिया।’’

उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बरेली में संविदा कर्मचारी की हत्या के आरोप में पत्नी और सास-ससुर गिरफ्तार

शहर की खबरें
मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 1:55 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:50 am
उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am