PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date: किसानों को आज मिलेगा महाशिवरात्रि की सौगात, पीएम मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date: किसानों को आज मिलेगा महाशिवरात्रि की सौगात, पीएम मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त

PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date: किसानों को आज मिलेगा महाशिवरात्रि की सौगात / Image Source: Symbolic
- पीएम मोदी आज किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त ट्रांसफर करेंगे
- हर चार महीने में 2,000 रुपये की किश्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है
- इस योजना से किसानों को आर्थिक स्थिरता मिलती है
नई दिल्ली: PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date देशभर के किसानों के लिए आज बड़ा दिन है। जी हां पीएम मोदी आज किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त ट्रांसफर करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी आज बिहार के भागलपुर दौरे पर हैं और यहीं से ही वो किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं, ये राशि साल में तीन बार भुगतान किया जाता है।
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत सभी भूमि धारक किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपए की फाइनेंशियल मदद की जाती है। यह सहायता 2,000 रुपए की तीन समान किश्तों में सालाना दी जाती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर चार महीने में 2,000 रुपए की किश्त उनके बैंक खातों में सीधे जमा की जाती है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के फायदे
- सभी पात्र किसानों को फाइनेंशियल मदद की जाती है।
- डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिये (DBT) पैसे ट्रांसफर किये जाते हैं।
- किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान लाखों किसानों को इस योजना का फायदा मिलेगा। यह योजना किसानों को फाइनेंशियल स्थिरता देने के मकसद से शुरू की गई थी। अब तक करोड़ों किसान इससे फायदा हो चुका है।
किसे मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ
- इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी है।
- किसान सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- अगर कोई इनकम टैक्स भरता है, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- परिवार में केवल एक सदस्य को ही इस योजना का फायदा मिलेगा।
- अगर ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराई गई, तो किश्त अटक सकती है।
कैसे चेक करें किश्त का स्टेटस?
- यदि आप देखना चाहते हैं कि आपकी किश्त आई है या नहीं, तो PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
- वेबसाइट खोलें और ‘किसान कॉर्नर’ पर जाएं।
- ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
- अब आपकी किश्त की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- समस्या आने पर कहां करें संपर्क?
- अगर किसानों को कोई परेशानी हो रही है, तो वे PM Kisan Yojana हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
- 155261 या 1800115526 (टोल-फ्री)
- 011-23381092
- ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पीएम मोदी आज 2 मार्च 2025 को बिहार के भागलपुर दौरे पर किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त ट्रांसफर करेंगे।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: PM Narendra Modi Will Transfer today 19th Installment of PM Kisan Samman Nidhi
BHAGALPUR
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm