Bhandara Road Accident CCTV Footage: सामने आया भंडारा सड़क हादसे का CCTV फुटेज.. इस वजह से ट्रक के पीछे से जा टकराई बोलेरो.. 8 की हुई है दर्दनाक मौत..
महाराष्ट्र के भंडारा में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बोलेरो …

Bhandara Road Accident CCTV Footage
- भंडारा हादसे का CCTV फुटेज आया सामने
- ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो
- हादसे में आठ लोगों की मौत
Bhandara Road Accident CCTV Footage: भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई थी। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुई है। यहां ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 बच्चे समते 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में सवार 9 लोग छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे पर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सामने आया CCTV फुटेज
वही इस भीषण सड़क हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रक धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और रोड की तरफ जाती है। वह जैसे ही सड़क पर पहुँचती है, पीछे से तेज रफ़्तार से आई बोलेरो उससे टकरा जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालाँकि IBC24 इस फुटेज के वास्तविकता की पुष्टि नहीं करती है।
At least nine people, including women and young children, were killed in a devastating road accident on the Nagpur-Raipur National Highway near Pimpalgaon in Lakhni taluka, Maharashtra, early Friday morning.
The accident reportedly occurred around 4 a.m. when a speeding Bolero… pic.twitter.com/GwzoLgyY1t
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) September 11, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक
Bhandara Road Accident CCTV Footage: सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई अपनी पोस्ट में लिखा कि, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं, के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोक की इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल नागरिकों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेज दी गई है। महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से भी निरंतर समन्वय किया जा रहा है।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं, के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।
दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोक की इस कठिन…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 11, 2026
तीन घायल अस्पताल में भर्ती
Bhandara Road Accident CCTV Footage: घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज जारी है। भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया, “नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें सकोली उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://youtu.be/1pv3tYyy4QA?si=BW_J0yuu6MEtBUhS
इन्हें भी पढ़ें:
बलिया में रंजिश के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल
फर्जी पीएमओ पहचान पत्र, हथियार के साथ मुंबई के मॉल में घुसे दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
दीपके ने महाराष्ट्र सरकार से की जरांगे से बातचीत करने की अपील, जबरन हस्तक्षेप के खिलाफ चेताया
उमर अब्दुल्ला ने तीरंदाजी पैरा सीरीज में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी को बधाई दी
राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई जगह ईवीएम में खराबी के आरोप
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हादसा नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bhandara Road Accident CCTV Footage: Bolero Collides With Truck, 8 Killed
BHANDARA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pm