BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bhopal News: राजधानी में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, अस्पताल पहुंचाने वाला युवक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Bhopal News: मृतका प्रिया मेहरा की उम्र 21 साल है। बताया जा रहा है कि प्रिया सुबह करीब दस बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह कॉलेज जा …

Jashpur Crime News/image source: file image

Jashpur Crime News/image source: file image

Dr.Anil Shukla
Published: 07 Jan 2026 | 11:37 pmModified: 07 Jan 2026 | 11:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. युवती को अस्पताल पहुंचाने वाला युवक पुराना पड़ोसी
  2. मौत की पुष्टि होते ही पड़ोसी युवक तुषार फरार
  3. युवती की छत से गिरने के बाद मौत का मामला

भोपाल: Bhopal News, राजधानी भोपाल के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की पारिका सोसाइटी में एक युवती की छत से गिरने के बाद मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे गिरने से हुई मौत मानते हुए मर्ग कायम किया है, हालांकि पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है।

युवती को अस्पताल पहुंचाने वाला युवक पुराना पड़ोसी

मृतका प्रिया मेहरा की उम्र 21 साल है। बताया जा रहा है कि प्रिया सुबह करीब दस बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह कॉलेज जा रही है। बाद में वह चूना भट्टी स्थित पारिका सोसाइटी पहुंची, जहां से उसके गिरने की बात सामने आई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह वहां क्यों गई थी। युवती को अस्पताल पहुंचाने वाला युवक कपिल तुषार है, जो उसका पुराना पड़ोसी बताया जा रहा है। दोनों के बीच दोस्ती की बात सामने आई है, लेकिन घटना के वक्त वे किस परिस्थिति में वहां मौजूद थे, इस पर पुलिस जांच कर रही है।

मौत की पुष्टि होते ही पड़ोसी युवक तुषार फरार

Bhopal News, यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से युवती गिरी, इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। छत से गिरने की परिस्थितियों, युवती की वहां मौजूदगी और युवक की भूमिका को लेकर पुलिस आगे पूछताछ करेगी। मृतका नूतन कॉलेज में पढ़ती थी, इसकी पुष्टि परिवार से की जा रही है। वही युवती की मौत की पुष्टि होते ही पड़ोसी युवक तुषार फरार हो गया, पुलिस तुषार की तलाश कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: A 21-year-old woman died under suspicious circumstances in the capital

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm