BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिले आचार्य प्रशांत, वेदांत और गीता पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा दार्शनिक, लेखक और प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य प्रशांत ने सोमवार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से राजभवन, भोपाल में भेंट की। इस अवसर पर भारतीय दर्शन …

Achary Prashant and Mangubhai

Achary Prashant and Mangubhai

Barun Shrivastava
Published: 29 Apr 2025 | 5:11 pmModified: 29 Apr 2025 | 5:11 pm

ग्रेटर नोएडा

दार्शनिक, लेखक और प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य प्रशांत ने सोमवार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से राजभवन, भोपाल में भेंट की। इस अवसर पर भारतीय दर्शन के महत्वपूर्ण विषयों, विशेषकर वेदांत और श्रीमद्भगवद्गीता के समकालीन महत्व पर चर्चा हुई।

इस संवाद के दौरान आचार्य प्रशांत ने बताया कि किस प्रकार सनातन ज्ञान को आज के युवाओं तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने इस दिशा में प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया, जिनमें प्रमुख हैं – सिनेमा हॉलों, तकनीकी संस्थानों और शैक्षणिक परिसरों में वेदांत पर आधारित विचारों की प्रस्तुति। उन्होंने हाल ही में भोपाल स्थित पीवीआर और आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स तथा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), भोपाल में आयोजित प्रस्तुतियों का उल्लेख किया, जहाँ युवाओं ने उनके विचारों को गहराई से सुना और सराहा।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आचार्य प्रशांत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वेदांत और गीता जैसे कालजयी ग्रंथों को आधुनिक भाषा और संदर्भों में प्रस्तुत करने की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से भारत की सनातन परंपरा को नई पीढ़ी के बीच पुनर्जीवित किया जा सकता है, जिससे समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों का संचार होगा।

प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन विगत वर्षों से भारतीय दर्शन को व्यापक जनमानस तक पहुँचाने में सक्रिय रहा है। आचार्य प्रशांत के विचार विशेषकर युवाओं में वैचारिक स्पष्टता, विवेक और आत्म-जागरूकता को प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि आध्यात्मिकता को केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रखकर जीवन की मूलभूत समस्याओं के समाधान के रूप में देखा जाना चाहिए।

यह मुलाकात भारतीय अध्यात्म और आधुनिक विचारधारा के संगम का एक प्रतीक बन गई, जहाँ ज्ञान की परंपरा और वर्तमान पीढ़ी के बीच संवाद की नई राह खुलती दिखी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Barun Shrivastava
Barun Shrivastava

Associate Executive Editor, IBC24 Digital

और भी पढ़ें...

Web Title: Achary Prashant meeting with governor of MP

शहर की खबरें
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP Student Good News: प्रदेश के इन पुलिस अफसरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण, ड्रेस के लिए स्कूली बच्चों के खातों में पैसे भेजेगी गवर्नमेंट, भाजपा सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी

MP Student Good News: प्रदेश के इन पुलिस अफसरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण, ड्रेस के लिए स्कूली बच्चों के खातों में पैसे भेजेगी गवर्नमेंट, भाजपा सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी

30 Sept 2026 | 10:45 am
Retired IAS Murder: प्रदेश के इस रिटायर्ड IAS अफसर की निर्मम हत्या!.. गला रेत कर उतार दिया मौत के घाट लेकिन इस शख्स पर क्यों है वारदात का शक?..

Retired IAS Murder: प्रदेश के इस रिटायर्ड IAS अफसर की निर्मम हत्या!.. गला रेत कर उतार दिया मौत के घाट लेकिन इस शख्स पर क्यों है वारदात का शक?..

30 Sept 2026 | 9:38 am
शह मात The Big Debate: ‘TET’ पर संग्राम जारी.. बड़े आंदोलन की तैयारी, शिक्षकों के धरने ने बढ़ाई टेंशन, क्या प्रदर्शन से दबाव में है सरकार?

शह मात The Big Debate: ‘TET’ पर संग्राम जारी.. बड़े आंदोलन की तैयारी, शिक्षकों के धरने ने बढ़ाई टेंशन, क्या प्रदर्शन से दबाव में है सरकार?

29 Sept 2026 | 11:43 pm