BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Face To Face Madhya Pradesh: शाह के ‘स्नान’ पर अटैक..खरगे हिट विकेट! खरगे के बयान के साथ माफी मांगने के क्या मायने ?

Face To Face Madhya Pradesh: शाह के ‘स्नान’ पर अटैक..खरगे हिट विकेट! खरगे के बयान के साथ माफी मांगने के क्या मायने ?

Face To Face Madhya Pradesh। Image Credit: IBC24

Face To Face Madhya Pradesh। Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 28 Jan 2025 | 12:04 amModified: 28 Jan 2025 | 12:06 am

भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: शाह के 'स्नान' पर अटैक, क्या खरगे हिट विकेट ! ये सवाल उठ खड़ा हुआ है अंबेडकर साहेब की जन्मस्थली महू से जहां आज तमाम कांग्रेसी जुटे तो थे भाजपा को घेरने के लिये लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद कुछ ऐसा कह गए कि, अब वो ही घिर गए हैं तो क्या शाह की घेराबंदी करते हुए खरगे ने सनातन पर अपनी ही नाकेबंदी करवा ली है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी जब ये सवाल पूछ रहे थे , उनसे कुछ फीट की दूरी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मौजूद थे। जिनके नाना पंडित जवाहर लाल नेहरु 1954 में और 1966 में प्रधानमंत्री बनने के अगले ही उनकी दादी इंदिरा गांधी महाकुंभ में शामिल हुए,वैसे भी गांधी परिवार का इलाहाबाद से बेहद पुराना नाता है । लेकिन कांग्रेस की राजनीति में दक्षिण भारत से आए खरगे शायद महाकुंभ की महत्ता को नहीं समझ पाए और पूरी पार्टी को ही भंवर में उतार डाला।

Read More: CG Ki Baat: टिकट का साइड इफेक्ट..'बिका टिकट' बढ़ाएगा संकट? क्या पार्टियां मौजूदा हालात के लिए पहले से तैयार हैं ?

दरअसल खरगे पहुंचे थे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर संसद में दिए बयान पर घेरने के लिए जहां उनके साथ 'जय बापू,जय भीम,जय संविधान' रैली के मौके पर तमाम दिग्गज भी मौजूद थे। खरगे ने यहां अमित शाह और भाजपा पर अंबेडकर के अपमान का आरोप तो लगाया ही साथ ही महाकुंभ पहुंचे अमित शाह के डुबकी लगाने को लेकर ऐसी घेराबंदी की कि अब उनकी की सनतान के मुद्दे पर फिर नाकेबंदी होने लगी। भाजपा ने मौके पर चौका मारा तो वहीं प्रयागराज से साधु संतों ने भी खरगे के बयान पर न सिर्फ ऐतराज जताया बल्कि तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनैतिक स्टंट बताया।

अब खरगे के इस बयान से सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या खरगे के बयान से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ? हालांकि महू से राहुल गांधी ने बीजेपी को कई मुद्दों पर कटघरे में खड़ा किया । राहुल ने एक बार फिर संघ प्रमुख के बयान के जरिए संविधान खत्म करने का आरोप लगाया। वैसे जिस वक्त राहुल गांधी महू में मोदी सरकार को कोस रहे थे, ठीक उसी वक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर में अपने भाषण में गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए बीजेपी को बाबा साहेब को अंबेडकर का असली हितैषी करार दे रहे थे।

Read More: CG Nagariya Nikay Chunav 2025: 13 कांग्रेसी पार्षदों ने PCC चीफ को भेजा इस्तीफा, इस वजह से नाराज है सभी नेता 

Face To Face Madhya Pradesh: अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर बीते कई दिनों से मध्यप्रदेश में सियासी पारा हाई है। राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गजों ने भाजपा को घेरने की कोशिश की, लेकिन ये तमाम कोशिशे आखिरी में पार्टी अध्यक्ष खरगे के महाकुंभ वाले बयान के कारण सुर्खियां बनने से रह गई। बस यही नहीं बीजेपी की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें दावा किया गया कि राहुल गांधी खाटू श्याम जी की फोटो लेने से परहेज कर रहे है। कुल मिलाकर अंबेडकर पर शुरु हुआ घमासान पर महाकुंभ, सनातन और आस्था के अपमान तक जा पहुंचा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Attack on Shah's 'bath'... Kharge hit wicket! What is the meaning of Kharge's statement and apology?

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm