Bhopal Minor Girl Rape : घर से लापता हुई 9वीं की छात्रा, एक महीने तक रही कैद… मोबाइल लोकेशन ने खोला पड़ोसी समेत 2 का ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई दंग
भोपाल में 9वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण और करीब एक महीने तक बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से …

Bhopal Minor Girl Rape
- 9वीं की छात्रा करीब एक महीने तक मंडीदीप में रही बंधक
- सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद किया
- मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
भोपाल : Bhopal Minor Girl Rape : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसे एक महीने तक रायसेन जिले के मंडीदीप में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश देकर छात्रा को सुरक्षित मुक्त कराया और मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बार बार किया छात्रा से दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत परिजनों ने गोविंदपुरा थाने में दर्ज कराई थी। Bhopal Rape News जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी विकास उसे बहला-फुसलाकर मंडीदीप ले गया था। वहां उसने एक कमरे में छात्रा को करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।
पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति ने भी किया दुष्कर्म
पुलिस की पूछताछ में पीड़ित छात्रा ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक अन्य शादीशुदा युवक दीपक साहू ने भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। भोपाल पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर छात्रा को सकुशल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी विकास और सह-आरोपी दीपक साहू दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder To PNG: अब इन लोगों को नए कनेक्शन पर फ्री में दिया जाएगा 200 क्यूबिक मीटर एक्स्ट्रा गैस और कम दाम पर भी मिलेगा ये रसोई गैस!
- School Close News : न बारिश की छुट्टी, न कोई त्योहार… फिर भी 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
- SBI Cash Withdrawal Charges: अब पैसे निकालने पर तगड़ा चार्ज!.. स्टेट बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, एक अक्टूबर से लागू होगा ये नियम
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal Minor Girl Missing for a Month Rescued from Mandideep, Two Accused Arrested
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am