Bhopal News: चौक बाजार में फिल्मी स्टाइल में हुई बड़ी चोरी, मूक-बधिर बनकर आया चोर, उड़ाए 1.25 लाख के चांदी के जेवर
भोपाल के ऐतिहासिक चौक बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ज्वैलरी की दुकान में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

Bhopal News
- भोपाल के चौक बाजार की ज्वैलरी शॉप में हुई फिल्मी अंदाज में चोरी।
- चोर ने खुद को मूक-बधिर बताकर भीख मांगी और जेवरों से भरा पर्स चुरा लिया।
- चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई।
Bhopal News: भोपाल: भोपाल के ऐतिहासिक चौक बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ज्वैलरी की दुकान में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं थी लेकिन फर्क सिर्फ इतना था कि यह रील नहीं, रियल था।
क्या है पूरा मामला ?
Bhopal News: सूत्रों के मुताबिक, एक युवक दुकान में आया और खुद को मूक-बधिर बताकर दुकानदार से भीख मांगने लगा। दुकानदार ने जैसे ही उसे कुछ देने से इनकार किया, आरोपी थोड़ी देर वहीं टहलता रहा। इसके बाद मौका मिलते ही उसने काउंटर पर रखे एक पर्स पर हाथ साफ कर दिया। उस पर्स में चांदी के जेवर थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है।
चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखा कि आरोपी किस चतुराई से इस वारदात को अंजाम देता है। उसने पहले माहौल को समझा, दुकानदार का ध्यान भटकाया और फिर चुपचाप पार्सल को उठाकर निकल गया। पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
Bhopal News: कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। बाजार में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपी की मूवमेंट को ट्रेस किया जा सके।दुकान मालिक का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी इस तरह की चोरी नहीं देखी। “हमारे पास रोज़ाना ग्राहक आते हैं, कई बार गरीब लोग भी आते हैं, लेकिन इस तरह से मूक-बधिर बनकर विश्वासघात करना बेहद दुखद है,” उन्होंने कहा।
read more: Janjgir Champa News: आशिक निकला दरिंदा! 'शादी करूंगा' कहकर ले गया, फिर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अब आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना भोपाल के चौक बाजार स्थित एक ज्वैलरी शॉप में हाल ही में हुई है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal News: A major theft took place in a filmy style in Chowk Bazaar
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm