Bhopal News: स्कूल जा रहे मासूम बच्चे पर कुत्तों का हमला, एम्स में इलाज जारी, हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का निदान
Bhopal News: यह पूरा मामला अमराई परिसर बागसेवनिया एनआरआई स्कूल के सामने का है। पीड़ित बच्चे के पिता राजेंद्र अहिरवार ने बताया कि उनका बड़ा बेटा रुद्रा कल स्कूल जा …

- चार-पांच कुत्तों ने मिलकर बच्चे पर कर दिया अटैक
- सीएम हेल्पलाइन पर और नगर निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत
- कुत्तों की समस्या का कोई नहीं कर पा रहा निराकरण
भोपाल: Bhopal News, राजधानी भोपाल में इन दिनों कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। एक बार फिर से कुत्तों ने एक अबोध बालक को निशाना बनाया हैं। स्कूल जाते समय रास्ते पर कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया। जिसके कारण बच्चा घायल हो गया और उसे एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
चार-पांच कुत्तों ने मिलकर बच्चे पर कर दिया अटैक
Bhopal dog attack News, आपको बता दें कि यह पूरा मामला अमराई परिसर बागसेवनिया एनआरआई स्कूल के सामने का है। पीड़ित बच्चे के पिता राजेंद्र अहिरवार ने बताया कि उनका बड़ा बेटा रुद्रा कल स्कूल जा रहा था, स्कूल से कुछ ही जो दूरी पर कुत्तों का झुंड बैठा हुआ था। इसी दौरान रुद्रा पर चार-पांच कुत्तों ने मिलकर अटैक कर दिया, जिस कारण उसके शरीर पर घाव हो गया और गंभीर चोटें आई हैं। उस समय में एम्स हॉस्पिटल में जॉब पर था, मेरे पास जैसे ही फोन आया मैं तत्काल उसे लेकर एम्स उपचार के लिए पहुंचा और उसका उपचार कराया।

सीएम हेल्पलाइन पर और नगर निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत
Bhopal News, उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि पहले भी मैं कई बार सीएम हेल्पलाइन पर और नगर निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा चुका हूं। जो कि पिछले तीन महीने से पेंडिंग पड़ी है, लेकिन इन कुत्तों की समस्याओं का कोई निराकरण नहीं कर पा रहा है। आए दिन यह स्कूली बच्चों पर अटैक कर देते हैं। राजेंद्र अहिरवार ने बताया कि पहले भी उनके छोटे बेटे पर कुत्तों के द्वारा अटैक हो चुका है। उस समय तो मैंने उसे बचा लिया था। लेकिन इस बार कुत्तों ने बच्चे को निशाना बना डाला।
इन्हे भी पढ़ें:
- CG Police Recruitment: रद्द होगी छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया ? गृहमंत्री विजय शर्मा ने निवास पर अभ्यर्थियों को बुलाया, जानें क्या हुई बातें
- Haseen Mastan Mirza: बार-बार हुआ रेप, ममेरे भाई से कराई जबरन शादी, कुख्यात डॉन की बेटी ने मोदी-शाह से लगाई मदद की गुहार
- Korba News: शर्मसार हुआ रिश्ता! पिता ने ही लूट ली नाबालिग बेटी की इज्जत, मां की गैरहाजिरी में किया घिनौना काम
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal News: Dogs attack innocent school-going child, treatment continues at AIIMS, problem not resolved even after complaint on helpline
भोपाल
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am