#sarkaronIBC24: पुलिस से गुहार लगाते नजर आए बीजेपी विधायक, एएसपी के दंडवत प्रणाम करते हुए वीडियो वायरल
Congress and BJP on law and order in MP: कानून व्यवस्था पर अपने ही 3 विधायकों और फिर कांग्रेस से घिरने के बाद इस पर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह को …

भोपाल: Congress and BJP on law and order in MP मध्यप्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पर कांग्रेस और बीजेपी में सियासी तकरार फिर से बढ़ती दिख रही है.. दरअसल बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में आज दिनभर सुर्खियों में छाया रहा.. जिसमें विधायक प्रदीप पटेल.. माफिया से बचाने की पुलिस के आगे गुहार लगाते दिखे.. फिर क्या था कांग्रेस को बैठे-बिठाए सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया... पहले आप ये पूरी रिपोर्ट देखिए आप सब समझ जाएंगे कि आखिर ये माजरा क्या है और MP में आजकल चल क्या रहा है...
पहले आप ये जान लीजिए ये कोई आम आदमी नहीं बल्कि ये मउगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल हैं...जो गुंडों से परेशान होकर दंडवत प्रणाम करते हुए एएसपी से कह रहे हैं आप मुझे गुंडों से मरवा दीजिए...यानी विधायक जी को गुंडों से जान का खतरा है..और गुंडों को ये सुपारी पुलिस ने दी है...ये हम नहीं खुद विधायक प्रदीप पटेल कह रहे हैं...
अपने साथी विधायक की इस बेबसी और लाचरगी पर सीनियर विधायक अजय विश्नोई ने सोशल साइट एक्स पर साफ-साफ लिखा कि पूरी मध्यप्रदेश सरकार ही शराब माफिया के आगे दण्डवत है...बस फिर क्या था..सियासत को गर्माने नहीं उबलने का मौका मिल गया..पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद सामने आए और कहा कि ये सरकार माफिया के हाथों चल रही है...
कानून व्यवस्था पर अपने ही 3 विधायकों और फिर कांग्रेस से घिरने के बाद इस पर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह को मीडिया सामने आकर जवाब देना पड़ा...
संजय पाठक, प्रदीप पटेल, अजय विश्वोई ये सत्तारुढ़ दल के विधायक हैं..जो गुंडों से परेशान होकर ही बात को पब्लिक फोरम पर लेकर आएं है...दूसरी तरफ कांग्रेस बढ़ते अपराधों पर लगाकर बिगुल फूंकी हुई है...जाहिर है...ये इस बात की ओर साफ इशारा है कि एमपी में लॉ एंड आर्डर पर पुलिस की पकड़ ढीली होती जा रही है...अब ज़रुरत है लॉ एंड पर पकड़ बनाने की...
विजेन्द्र पाण्डेय आईबीसी-24 जबलपुर।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: BJP MLAs are troubled by goons in Madhya Pradesh! Political conflict between Congress and BJP on law and order
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm