CM Mohan Yadav Two Years: विकास-केंद्रित मोहन सरकार के दो साल, विश्वास सारंग का कांग्रेस पर निशाना, कहा,”उन्हें जनता की योजनाओं में टंगड़ी अड़ाने की आदत है”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 दिसंबर 2025 को अपने मुख्यमंत्री पद के 2 साल पूरे किए। इस दौरान प्रदेश में विकास, कल्याण, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में कई …

CM Mohan Yadav Two Years
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को पद ग्रहण किया और आज 2 साल पूरे कर लिए।
- मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि विकास, कल्याण, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में CM सफल रहे।
- कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार, CM मोहन यादव की सरकार के दो साल विकास-केंद्रित और सफल रहे।
CM Mohan Yadav Two Years भोपाल: मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी इस तरह आज शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को, उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सफल दो वर्ष के कार्यकाल के लिए मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें बधाई दी।
'सफल रही डबल इंजन की सरकार' : मंत्री सारंग
CM Mohan Yadav Two Years मीडिया से खास बातचीत के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, विकास, कल्याण, निवेश, रोजगार के नए अवसर सृजित करना, सर्वहारा वर्ग का कल्याण करना, पीएम मोदी की डबल इंजन सरकार की परिभाषा को जमीन पर उतारने में सीएम मोहन यादव सफल रहे हैं। यह दो साल मध्य प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। देश के विकास में प्रदेश का भी बड़ा योगदान होता है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के महायज्ञ में मध्य प्रदेश की सार्थक आहुति देने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।
कांग्रेस पर भी मंत्री ने साधा निशाना
CM Mohan Yadav Two Years इस बीच, मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी सकारात्मक बात नहीं करती। बिना आंकड़ों और बिना तथ्यों के सेंसेशनल खबरों को फैलाने की कोशिश करना कांग्रेस की आदत है। 2 वर्ष में प्रदेश के विकास के लिए हमने जो कहा वो किया। कांग्रेस को केवल जनता की योजनाओं में टंगड़ी अड़ाने की आदत है। उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए केवल नकारात्मक राजनीति की है। विपक्ष का मतलब केवल नकारात्मकता नहीं है, सरकार को सही दिशा दिखाना है और दोनों में बहुत अंतर है। सीएम मोहन यादव की सरकार के 2 वर्ष बहुत सफल और विकास को केंद्रित रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: वंदे मातरम पर रार..कौन देशभक्त, कौन गद्दार? क्या वंदे मातरम पर एतराज करने वाले गद्दार कहलाएंगे?
- Vande Bharat: सदन में किसने पी ई-सिगरेट? अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से की किसकी शिकायत? जानें आप भी..
- Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में 14वें मंत्री की नियुक्ति पर आपत्ति, हाई कोर्ट ने इस वजह से याचिका की सुनवाई पर किया इनकार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: विकास, कल्याण, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: CM Mohan Yadav Completes 2 Years: Vikas-Centric Government Praised by Vishwas Sarang
भोपाल
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm