CM Yadav Visit Japan: जापान के ओसाका में इंटरेक्टिव सेशन में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, ‘मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर’ पर बताईं राज्य की विशेषताएं
CM Yadav Visit Japan: जापान के ओसाका में इंटरेक्टिव सेशन में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, ‘मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर’ पर बताईं राज्य की विशेषताएं

CM Yadav Visit Japan। Image Credit: Dr Mohan Yadav @DrMohanYada X Handle
भोपाल। CM Yadav Visit Japan: जापान के ओसाका में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों, पॉलिसी मेकर्स और उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्टिव सेशन में शामिल हुए। ‘मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर’ के विषय पर आयोजित इस सेशन में इन्वेस्टर्स को प्रदेश की नई निवेश नीति से लेकर प्रदेश की विशेषताओं, उपलब्धियों की जानकारी दी गई। सेमिनार में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरें, कला-संस्कृति, पर्यटन, धर्म, जैव विविधता, प्राकृतिक सुंदरता से लेकर यहां के रीति-रिवाज, खान-पान और अन्य विशेषताओं को समेटे एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।
अपने लिए जिए तो क्या जिए...
सीएम डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों की प्रशंसा करते हुए एक गीत की पंक्तियां सुनाईं..’अपने लिए जिए तो क्या जिए.. तू जी ए दिल जमाने के लिए’ । उन्होंने कहा कि उद्योगपति अपने से ज्यादा दूसरों के लिए जीवन जीते हैं। हम ऐसे ही उद्योगपतियों को मौका देने आए हैं जिनकी वजह से कई लोगों को रोजगार मिलता है और वे कई लोगों के जीवन के कष्ट मिटाते हैं।
शोषण नहीं दोहन का आमंत्रण
उन्होंने कहा कि निवेश, रोजगार, आर्थिक प्रगति की बात करते हैं तो वैश्विक निवेश के लिए सक्षम तकनीकी साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों का केन्द्र जापान ही है। सरलता, सुगमता, संपन्नता की त्रिवेणी बहती है, जिसके भरोसे से हम भविष्य की बेहतर नींव भरके हम अपने विश्वास को मंजिल तक पहुंचा सकते हैं। जिस तरह जापान में कोई श्रम आधारित समस्या नहीं है उसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। यहां जापान की ही तरह व्यवसाय के लिए सभी प्रकार की सुगमता और अनुकूलता है। वन संपदा, जल संपदा, खनिज संपदा, मानव संपदा सभी प्रकार की व्यवस्थाओं हैं लेकिन हम आपको इन संपदाओं के शोषण नहीं बल्कि दोहन के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। क्योंकि हम भी भगवान बुद्ध के संदेश पर ही काम करते हैं
मध्यप्रदेश में निवेश के लिए गिनाईं विशेषताएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज देश की सबसे क्लीन सिटी इंदौर और सबसे क्लीन राजधानी भोपाल दोनों मध्यप्रदेश में हैं। साथ ही हमारे पास उद्योग लगाने के लिए पर्याप्त लैंड बैंक है। इतना ही नहीं सड़क, रेल और हवाई कन्क्टिविटि के जरिए पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश में औद्यौगिक कारिडोर, एट लेन सुपर एक्सप्रेस वे दिल्ली से मुंबई को जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश से गुजरता है। अटल प्रगति पथ समेत देश के चारों हिस्सों को जोड़ने के कारिडोर प्रदेश से गुजरते हैं इससे कोई भी निवेशक समय रहते अपना उत्पाद देश के अन्य राज्यों के साथ आस-पास के अन्य देशों में भी अपना उत्पाद पहुंचा सकते हैं। मध्यप्रदेश से निकलने वाले हाईवे हमें पूरे भारत से जोड़ते हैं। कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। यहां का शरबती गेंहू, बासमती चावल, दलहन, तिलहन और मिलेट्स उत्पादन में प्रदेश का अलग स्थान है।
प्रदेश में 300 से अधिक औद्योगिक पार्क
प्रदेश में 300 से अधिक सभी सुविधाओं से लैस औद्यौगिक पार्क है। इनमें फूड, आईटी पार्क, मसाले, मेडिकल डिवाइस, सोलर इक्यूपमेंट, प्लास्टिक, फुटवियर, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल्स, ईवी, गारमेंट यूनिट, सेमीकंडक्टर पार्क समेत कई क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। हम निवेशकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए मध्यप्रदेश को तत्पर कर रहे हैं। जब मजबूत आधारभूत संरचना की बात हो तो औद्योगिक नीतियां स्पष्ट होनी चाहिए साथ ही प्रगतिशीलता भी नजर आनी चाहिए ।
रोजगार परक उद्योग स्थापित करना प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि निवेशकों के सपनों को पंख देने के लिए हम हर कदम उठाने को तैयार हैं। इसीलिए 25 से अधिक आकर्षक नई निवेश नीतियां तैयार की हैं। लेकिन इससे भी अलग जाकर कोई फैसला लेना पड़ा तो हम लेंगे। मेडिकल सेक्टर में हॉस्पिटल निर्माण और मेडिकल कॉलेज के लिए पीपीपी मॉडल पर हम फ्री जमीन दे रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में भी मेडिकल कॉलेज खोलने पर सरकार निशुल्क जमीन दे रही है। साथ ही टूरिज्म के क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश पर 40 करोड़ की सब्सिडी ली जा सकती है। रेडीमेड गारमेंट सेक्टर में लागत से दो सौ प्रतिशत सरकार रिटर्न कर रही है। इसमें श्रमिकों को इंसेटिंव सरकार देगी। लेकिन हमारी एक ही प्राथमिकता है कि सभी उद्योग रोजगार परक होने चाहिए।
भारत का बिछड़ा भाई लगता है जापान
CM Yadav Visit Japan: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जापान तो भारत का बिछड़ा भाई लगता है जिसके साथ हमारी मुलाकात हो रही है। कई प्रकार से जापान और भारत में समानताएं नजर आती हैं। चाहे बात हमारी बौद्धिक दृष्टि की हो, भगवान गौतम बुद्ध की हो, एशिया के भागीदार होने के नाते और सूर्य नारायण की संस्कृति से जुड़े देश जापान और भारत हैं। दुनिया के किसी और देश से हमारा इतना लगाव नहीं है जितना जापान से है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जापान अपनी कर्मठता, कर्मशीलता के लिए जाना जाता है। जापान के लोगों को न केवल काम की गुणवत्ता बल्कि अपनी आनंदमयी जीवन शैली के लिए भी पहचाना जाता है। उन्होंने कहा दुनिया में भले ही दो सौ देश हैं लेकिन जापान वो देश है जहां सूर्य से आंखें मिलाकर आंखें खुलती हैं। जापान और भारत दोनों देश सूर्य को आधार मानते हैं।
Osaka, Japan: On the third day of my Japan tour, I arrived in Osaka, where I toured the Panasonic Energy facility and held a meeting with company representatives to discuss investment opportunities in Madhya Pradesh.
Madhya Pradesh is poised to become a leading investment hub by… pic.twitter.com/JDilUapx5A
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 30, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, सीएम मोहन यादव जापान यात्रा में हैं। इस यात्रा में वे द्विपक्षीय संबंधों, व्यापारिक साझेदारी, और जापान से तकनीकी सहयोग और मध्यप्रदेश में निवेश पर चर्चा करेंगे।
लेखक के बारे में
Web Title: CM Mohan Yadav participated in an interactive session in Osaka, Japan
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm