Face To Face Madhya Pradesh: ड्रग्स..एक्शन..रिएक्शन, किस-किसका कनेक्शन?,MP के ड्रग भंड़ाफोड़ का क्या कोई सियासी कनेक्शन भी है?
Face To Face Madhya Pradesh: ड्रग्स..एक्शन..रिएक्शन, किस-किसका कनेक्शन?,MP के ड्रग भंड़ाफोड़ का क्या कोई सियासी कनेक्शन भी है?

Face To Face Madhya Pradesh
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 1800 करोड़ से ज्यादा रुपयों का 908 किलो ड्रग्स बरामद किया गया है और एमपी के भोपाल में ये एक्शन लिया है गुजरात ATS और NCB ने यानी मप्र में नशे के काले कारोबार को लेकर एक और बड़ा भंडाफोड़ और 4 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन इनमें से एक आरोपी की तस्वीर बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं के साथ नजर आई यानी आरोपियों के पॉलिटिकल लिंक्स होने के आरोप भी लग रहे हैं। नशे के इस खेल में क्या वाकई सियासी चेहरे शामिल हैं ? सवाल ये है कि बिना किसी सिस्टम के संरक्षण के बगैर क्या इतना बड़ा सिंडिकेट फल-फूल सकता है ?
मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के साथ खड़े इस शख्स ने पूरी बीजेपी को मुसीबत में डाल दिया है, क्योंकि इसी तस्वीर के जरिए पूरी कांग्रेस बीजेपी सरकार को 1800 करोड़ के ड्रग माफियाओं को सरंक्षण देने के गंभीर आरोप लगा रही है। दरअसल भोपाल की फैक्ट्री में बन रहे 908 किलो ड्रग्स पकड़ाने के बाद कांग्रेस ये कह रही है कि मध्यप्रदेश में जितने भी माफिया हैं वो बीजेपी सरकार की ही सरपरस्ती में अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं अगर ऐसा नहीं होता तो भोपाल में कैसे 1800 करोड़ रुपए की ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ में आती प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज बीजेपी नेताओं के साथ ड्रग्स माफियों की तस्वीरों के जरिए मोहन सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।
कांग्रेस अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का इस्तीफा मांग रही है। इधर लॉ एंड ऑर्डर पर प्रशासन को घेरने के लिए NSUI ने कमिश्नर को चूड़ियां भेंट करने के लिए प्रदर्शन भी किया। उधर भोपाल से ड्रग्स की फैक्ट्री के खुलासे पर दिग्विजय सिंह एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री शिवराज सिंह पर जमकर बरसे हैं। दिग्गी राजा ने एक्स पर लिखा, मैं गुजरात पुलिस और केंद्र सरकार को बधाई देता हूं। अब अफीम गांजे का जमाना गया,MDXX कैप्सूल जो पूर देश में RAVE PARTIES के दौरान खुले तौर पर ली जा रही है। मैं बताना चाहता हूं कि शिवराज सिंह चौहान की पुलिस जो आज भी बैठी है उसे सब जानकारी है। केवल हफ्ता वसूली चालू थी जो मुर्गी सोने का अंडा देती है उसे कौन मारेगा ?
Face To Face Madhya Pradesh: इधर बीजेपी ने मामले में सफाई दी वीडी शर्मा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाते ये कह रहे हैं कि ड्रग्स तस्करी मामले में पकड़ा गया चौथा आरोपी हरीश आंजना बीजेपी का कार्यकर्ता नहीं है। साथ ही वीडी शर्मा ने ये भी कहा कि गुजरात ATS ने मप्र को नहीं बताया यह किसने कहा?जाहिर है मध्यप्रदेश में अब तक नशे के सौदागरो कें खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई कभी नहीं हुई। गुजरात ATS और NCB के इस ऑपरेशन ने एमपी पुलिस की पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस की घेराबंदी सियासी लिहाज से वाजिब भी है, क्योंकि गृह विभाग की कमान खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास है। खैर कांग्रेस इस मामले को दिल्ली तक ले जाने की तैयारी में है, क्योंकि ड्रग माफिया के सिंडिकेट का हेडक्वार्टर गुजरात है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: Drugs..action..reaction, whose connection? Is there any political connection to the drug bust in MP?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm