Face To Face Madhya Pradesh: मस्जिद नहीं ‘मयस्सर’..विरोध का ये कैसा डर?, क्या डर के माहौल में खिलाड़ी खेल पाएंगे?
Face To Face Madhya Pradesh: मस्जिद नहीं ‘मयस्सर’..विरोध का ये कैसा डर?, क्या डर के माहौल में खिलाड़ी खेल पाएंगे?

Face To Face Madhya Pradesh
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार का असर अब 6 अक्टूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच पर भी पड़ रहा है। ग्वालियर के हिंदू संगठनों ने पहले ही अपना रूख साफ कर दिया था कि वो बांग्लादेश के साथ होने वाले मैच का विरोध करेंगे और हुआ भी यही बांग्लादेश की क्रिकेट टीम और स्टॉफ जुमे की नमाज के लिए मस्जिद नहीं पहुंच सका।
बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों और स्टाफ ने शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे टीम को ग्वालियर के फूलबाग स्थित मोती मस्जिद ले जाने का प्लान था, लेकिन सुरक्षा कारणों से आखिरी समय पर ये कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बाद शहर काजी ने होटल में ही बांग्लादेश की टीम को नमाज अदा कराई। बांग्लादेश की टीम सिटी सेंटर स्थित होटल रेडिसन में ठहरी है। यहां किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। होटल के कर्मचारियों को भी स्पेशल पास दिए गए हैं। प्रैक्टिस पर आने-जाने के दौरान भी बांग्लादेश खिलाड़ियों की बस के आगे पीछे कड़ी सुरक्षा दी गई है।
Face To Face Madhya Pradesh: बुधवार दोपहर के वक्त भी भारतीय टीम और बांग्लादेश के प्लेयर एक साथ ग्वालियर पहुंचे थे लेकिन हिंदू संगठन के विरोध को देखते हुए पुलिस ने बैक डोर से बांग्लादेश की टीम को निकालकर वोल्वो बस में बैठाकर कड़ी सुरक्षा में होटल तक पहुंचाया था। कुल मिलाकर बांग्लादेशी प्लेयर्स की सुरक्षा का खास इंतजाम किया जा रहा है लेकिन सवाल ये है कि अगर हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश की टीम मस्जिद नहीं जा पाई और प्लान बदलना पड़ा तो क्या इसे प्रशासन का फेलियर माना जाए या फिर प्रो एक्टिवनेस ?
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: Mosque is not available.. What kind of fear of protest is this? Will the players be able to play in this atmosphere of fear?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm