Face To Face Madhya Pradesh: पीथमपुर में मचा घमासान..कैसे हो ‘जहर’ का निपटान? जहरीले कचरे के निपटान पर सियासत करना क्या सही है?
Face To Face Madhya Pradesh: पीथमपुर में मचा घमासान..कैसे हो ‘जहर’ का निपटान? जहरीले कचरे के निपटान पर सियासत करना क्या सही है?

Face To Face Madhya Pradesh। Image Credit: IBC24
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का निपटारा किए जाने का विरोध मुखर होता जा रहा है। पहले से घोषित पीथमपुर बंद के दौरान सड़कों पर उतरे लोगों में मुद्दे को लेकर तीखा आक्रोश दिखा। इस आक्रोश पर कांग्रेसी नेताओं ने भी तीखे बयानों से सरकार को जमकर घेरा, सरकार ने फिर सफाई दी। कहा कि, सबकुछ अंडर-कंट्रोल है, हर बात सोच-समझकर ही जगह और प्रक्रिया का चुनाव किया जा रहा है। सवाल ये है कि फिर इतना विरोध क्यों है, उससे भी बड़ा सवाल ये कि 40 सालों से प्रदेश में पड़े कचरे का निष्पादन बेहद जरूरी है, ऐसे विवाद से क्या समाधान निकल पाएगा ?
पीथमपुर बंद के दौरान इस माहौल का अंदाजा पहले से था जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। 1984 के भोपाल गैस कांड त्रासदी के बाद, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूनियन कार्बाइड के कचरे को भोपाल से पीथमपुर लाया जा चुका है, जहां रामकी कंपनी के इंसीनेटर में इसे नष्ट किया जाने का मुखर विरोध हो रहा है। शुक्रवार को पीथमपुर में प्रदर्शन के दौरान 2 युवाओं ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही उन्हें वक्त रहते रोका गया, दोनों की हालत गंभीर है, जाहिर है इस घटना ने सूबे की सियासी तापमान बढ़ा दिया,पूर्व CM कमलनाथ ने X-पोस्ट कर सीएम मोहन यादव को संवेदनशील मामले में जनभावनाओं के मुताबिक फैसला लेने की अपील की तो, PCC चीफ ने सरकार को जमकर कोसा, इंदौर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने CM को पत्र लिखकर चेताया कि- 'यदि पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरा जला तो पीथमपुर- यमराजपुर बन जाएगा।
Face To Face Madhya Pradesh: यूनियन कार्बाइड के कचरे पर इस सियासी किच-किच और कांग्रेस के आरोपों को सीएम डॉ मोहन यादव ने सिरे से खारिज किया, फिर दावा किया कि पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और एक्सपर्ट्स की निगरानी में हर पहलू सोच-समझकर की जा रही है। ये तो तय था कि धार के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन आसान ना होगा। स्थानीय लोगों के विरोध पर कांग्रेस मुखरता से सरकार को घेर रही है तो दूसरी तरफ सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश और एक्सपर्ट टीम के निगरानी का हवाला देकर ऑल-इज-वेल का दावा करती है। सवाल है कि क्या सरकार ने लोगों को जहरीले कचरे के निष्पादन की पूरी प्रक्रिया ढंग से समझाकर, उनका भ्रम या डर दूर नहीं किया है? क्या विपक्ष लोगों की विरोध की आंच पर अपनी सियासी रोटी सेंकना चाहता है ? सबसे बड़ा सवाल ये क्या इस विरोध के बाद कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो पाएगी ?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: There is a ruckus in Pithampur.. How should the 'poison' be disposed of? Is it right to do politics on the disposal of toxic waste?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm