Face To Face Madhya Pradesh: ‘जहां कांग्रेस का राज..वहां सुशासन नाराज’.. पीएम के अटैक पर कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया है?
Face To Face Madhya Pradesh: ‘जहां कांग्रेस का राज..वहां सुशासन नाराज’.. पीएम के अटैक पर कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया है?

Face To Face Madhya Pradesh। Image Credit: IBC24
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज खजुराहो से पीएम मोदी ने केन बेतवा लिंक परियोजना की शुरुआत कर दी है। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। इस परियोजना का महत्व बताया। अटल जी को अंबेडकर जी का योगदान याद किया और कांग्रेस पर जमकर प्रहार भी मंच से ही पीएम मोदी ने कह दिया कि, जहां कांग्रेस की सरकार है। वहां सुशासन नहीं हो सकता..साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा भीमराव अंबेडकर को जल संरक्षण के लिए कभी याद नहीं किया। जाहिर है। पीएम मोदी के इस बयान पर अब मध्यप्रदेश में नया घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है।
पीएम मोदी ने मंच से कहा कि, जहां कांग्रेस वहां सुशासन नहीं हो सकता। बुंदेलखंड में कांग्रेस को कोई रुचि नहीं, उसने बुंदेलखंड को कुछ नहीं दिया।
कांग्रेस ने सदा अंबेडकर को अपमानित किया। सिर्फ फीता काटती हैं। कांग्रेस सरकार की नीयत ठीक नहीं। कांग्रेस सरकारें सरकार को अपना अधिकार समझती है, लेकिन सुशासन से उनका -छत्तीस का आंकड़ा है। उन्होंने कभी बुंदेलखंड के सूखे के लिए कुछ नहीं किया। हमने एक जलशक्ति मंत्रालय बनाया, इसका श्रेय अंबेडकर को जाता है। कांग्रेस ने बाबा साहेब को जल संरक्षण के लिए याद नहीं किया। कांग्रेस ने अटलजी के कामों को रोक दिया था।
Face To Face Madhya Pradesh: वहीं इस पर अब कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि, भाजपा सुशासन की बात न करें। MP में महिलाओं की असमत लूटी जा रही है, MP में हत्या के आंकड़े बढ़े हैं।किसान परेशान हैं, किसानों का हाल-बेहाल है,बेरोजगारी अपने चरम पर है। लोग पकोड़े तलने के लिए मजबूर हैं, लेकिन जन की बात मोदी जी सुनते ही नहीं हैं। भाजपा को सुशासन की बात नहीं करना चाहिए। पीएम मोदी को भेदभाव की बात नहीं करना चाहिए। पीएम मोदी किसी एक दल के नहीं है। उन्हें दल से ऊपर उठकर उनको काम करना चाहिए जब केंद्र में UPA सरकार थी, तब बुंदेलखंड के लिए पैकेज भेजा भाजपा सरकार बताए वो पैकेज कहां गया ? कहीं न कहीं भ्रष्टाचार किया जिस विषय के लिए पीएम मोदी आए थे, उसी पर बात करना चाहिए था। अच्छी योजना पर राजनीति नहीं होना चाहिए। सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसे राजनीति नहीं शोभा देती।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: 'Wherever Congress rules, good governance is unhappy'.. What is Congress's reaction to PM's attack?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm