Face To Face Madhya Pradesh: ‘मंदिरों पर काबिज सरकार’.. चढ़ावे पर किसका अधिकार?, क्या मध्यप्रदेश की सरकार चढ़ावे को लेकर VHP की मांग पर करेगी ?
Face To Face Madhya Pradesh: ‘मंदिरों पर काबिज सरकार’.. चढ़ावे पर किसका अधिकार?, क्या मध्यप्रदेश की सरकार चढ़ावे को लेकर VHP की मांग पर करेगी ?

Face To Face Madhya Pradesh। Image Credit: IBC24
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: मंदिर के चढ़ावे पर किसका हक..क्या वो सरकारी खजाने पर जाना चाहिए। ये सवाल एक बार एक विहिप नेता ने पूछा हैयय मप्र में सिद्ध पीठों और मंदिरों की लंबी श्रृंखला है। ऐसे में इसी प्रश्न पर यहां भी राजनीति गर्म हो गई है । पक्ष और विपक्ष के इसमें अपनी दलील है। आज हमारा भी सवाल यही है कि चढ़ावे पर अधिकार किसका? इस वक्त देश में मंदिरों की आज़ादी का सवाल गूंज रहा है। विश्व हिन्दू परिषद मंदिरों से सरकारी नियंत्रण हटाने की मांग कर रही हैं। हिन्दू संगठन आजादी के बाद से ही यह मांग करते रहे है कि मस्जिद,दरगाह और चर्च पर सरकारी नियंत्रण नहीं तो मठों-मंदिरों पर सरकार का नियंत्रण क्यों ? विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने कहा कि, देश की सरकारें हिंदुओं की चढ़ोत्तरी की राशि अन्य मदों में खर्च कर रहीं है,हिन्दू मठ मंदिर सरकारी नियंत्रण से मुक्त किए जाएं , तक सरकार निर्णय नहीं लेती विहिप का विरोध जारी रहेगा,विहिप की मांगों पर सरकार को कभी ना कभी झुकना ही होगा।
देश के लाखों मंदिर सरकारी नियंत्रण में है तो मध्यप्रदेश में भी विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर सहित 21, 104 मंदिर सरकारी नियंत्रण में है इसलिए विश्व हिंदू परिषद की मांग के बाद एमपी में भी सियासत तेज हो गई है कि आखिर मंदिरों पर किसका कंट्रोल हो सरकार का या फिर हिंदू समाज का इसपर सियासी दल बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ी है।
Face To Face Madhya Pradesh: दरअसल, देश में मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण का इतिहास अंग्रेजों के जमाने से है और यह परंपरा आजादी के बाद भी जारी रही और बकायदा कानून बनाकर मंदिरों पर नियंत्रण जारी रखा गया है,इसके खिलाफ साधु-संतों से लेकर सामाजिक-धार्मिक संगठन सालों से आवाज उठाते रहे हैं,विश्व हिन्दू परिषद् उस आवाज को आगे बढ़ा रहा है लेकिन बड़ा सवाल है कि राष्ट्रवादी विचारधारा की बीजेपी केंद्र की सत्ता में दस साल से और प्रदेश की सत्ता में 20 साल से काबिज है तो फिर उसी के वैचारिक संगठन विश्व हिन्दू परिषद को उन्हीं की के सामने आंदोलन क्यों छेड़ना पड़ रहा है?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: 'Government occupies temples'.. Who has the right on the offerings? Will the Madhya Pradesh government fulfill VHP's demand regarding offerings?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm