High Alert Mock Drill News: भारत-पाक तनाव के बीच एमपी के 5 शहरों में आज मॉक ड्रिल, जानें कितने बजे बजेगा सायरन और क्या होंगे नियम-कायदे
भारत-पाक तनाव के बीच एमपी के 5 शहरों में आज मॉक ड्रिल…High Alert Mock Drill News: MP is on alert mode! Mock drill in 5 cities of MP today

High Alert Mock Drill News | Image Source | IBC24
- एमपी के 5 शहरों में आज मॉक ड्रिल,
- शाम 4 बजे से मॉक ड्रिल,
- 7:40 पर ब्लैकआउट का सायरन बजेगा,
भोपाल: High Alert Mock Drill News: पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात को देखते हुए, मध्यप्रदेश के 5 प्रमुख शहरों में आज शाम युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास नागरिकों को सुरक्षा उपायों से अवगत कराने और आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेगा युद्ध अभ्यास
High Alert Mock Drill News: राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी जिलों में यह मॉक ड्रिल शाम 4.00 बजे से रात 8.00 बजे तक चलेगी। इस दौरान नागरिकों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ एक अभ्यास है, जिससे किसी भी नागरिक को डरने की आवश्यकता नहीं है।
7:40 बजे होगा ब्लैकआउट अभ्यास
High Alert Mock Drill News: ड्रिल का एक महत्वपूर्ण भाग होगा ब्लैकआउट अभ्यास, जो शाम 7:40 बजे निर्धारित किया गया है। इस दौरान नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे बत्तियां बुझाकर अभ्यास में हिस्सा लें, ताकि वास्तविक संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
मॉक ड्रिल में ये होंगे मुख्य बिंदु
- हवाई हमले की चेतावनी: पांचों जिलों में सायरन के माध्यम से हवाई हमले की काल्पनिक चेतावनी दी जाएगी। लाल सिग्नल के साथ दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजेगा।
- खतरे के बाद सिग्नल: खतरे के टलने पर पुनः दो मिनट का सायरन बजेगा, जिससे नागरिकों को राहत संकेत मिलेगा।
- ब्लैकआउट अभ्यास: नागरिकों, संस्थानों, दुकानों आदि से लाइट बंद कर सहयोग की अपील।
- आपदा प्रबंधन और बचाव: किसी निश्चित भवन में आग लगने, अस्थाई अस्पताल स्थापित करने, और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया जाएगा।
- संपूर्ण समन्वय: इस अभ्यास में रक्षा मंत्रालय, रेलवे, विमानन विभाग सहित राज्य व जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस और अन्य विभागों का सहयोग रहेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मॉक ड्रिल एक पूर्व नियोजित अभ्यास है जिसका उद्देश्य आपदा या युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों और प्रशासन की तत्परता को परखना है। ब्लैकआउट अभ्यास के तहत नागरिकों को लाइटें बंद करके यह सिखाया जाता है कि हवाई हमले की स्थिति में कैसे सुरक्षित रहना है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: High Alert Mock Drill News: MP is on alert mode! Mock drill in 5 cities of MP today
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm