BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IBC24 Janjatiya Pragya: ‘आईएएस संतोष वर्मा की सोच अर्बन नक्सल की तरह, जो सिर्फ समाज को बांटने के लिए’ नरोत्तम मिश्रा ने खुलकर कही बात

IBC24 Janjatiya Pragya: ‘आईएएस संतोष वर्मा की सोच अर्बन नक्सल की तरह, जो सिर्फ समाज को बांटने के लिए’ नरोत्तम मिश्रा ने खुलकर कही बात

IBC24 Janjatiya Pragya

IBC24 Janjatiya Pragya

tikesh Kumar
Published: 02 Dec 2025 | 6:19 pmModified: 02 Dec 2025 | 8:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के दो साल पूरे
  2. IBC24 महामंथन में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा
  3. आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर विवाद

IBC24 Janjatiya Pragya:  मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर IBC24 द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम “जनजातीय प्रज्ञा” का आगाज़ आज दोपहर 2 बजे राजधानी भोपाल में हुआ। इस महत्वपूर्ण मंच पर राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं, अब तक की उपलब्धियों, और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत संवाद किया जा रहा है। महामंथन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश की कई बड़ी हस्तियाँ शिरकत कर रही हैं।

IBC24 के एक कार्यक्रम में आईएएस संतोष वर्मा के बयान से उपजे विवाद ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। इस मामले पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा का बयान भारतीय संस्कृति और सनातन पर सीधा प्रहार है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मिश्रा ने कहा कि भारत की संस्कृति सदैव नारी सम्मान पर आधारित रही है और “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” जैसी परंपराएं हमारी मूल पहचान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर सनातन और हिंदुत्व का अपमान कर ‘माइलेज’ लेना चाहते हैं तथा समाज को बांटने की सोच रखते हैं।

IBC24 Janjatiya Pragya:  पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि यह मुद्दा कोई साधारण बयान नहीं बल्कि “एक सोची-समझी थिंकिंग” का हिस्सा है, जिसमें पहले भी कई अवसरों पर सनातन और हिंदू आस्थाओं का अपमान किया गया है। उन्होंने ऐसे लोगों को अर्बन नक्सल मानसिकता वाला बताते हुए कहा कि ये लोग समाज में दरार डालने का काम कर रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि जब भी इस प्रकार के मुद्दे सामने आते हैं, विपक्ष इसे “मूल मुद्दों से ध्यान भटकाना बताता है जबकि उनके अनुसार सनातन और संस्कृति की रक्षा स्वयं में मूल मुद्दा है”। उन्होंने सरकार से मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की।

IBC24 Janjatiya Pragya:  आईएएस संतोष वर्मा के बयान के साथ ही “मदनी” के हालिया वक्तव्यों का भी ज़िक्र करते हुए मिश्रा ने कहा कि ऐसे बयान समाज को उद्वेलित करते हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम से परहेज, जिहादी शब्द को सम्मान बताना इन सब पर प्रतिक्रिया तो आएगी ही। यह मोदी जी का कार्यकाल है, जिहादी मानसिकता को कुचल दिया जाएगा। अंत में मिश्रा ने विवादित बयान देने वालों को चेतावनी भरे लहज़े में कहा“कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे।”

 

यह भी पढ़ें

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: IBC24 Janjatiya Pragya: IAS Santosh Verma's thinking is like that of an urban Naxal

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm