BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#SarkarOnIBC24: बंटोगे तो कटोगे ! क्या यही है चुनाव में BJP का मूल मंत्र? मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इशारों में ये क्या कह दिया?

Minister Kailash Vijayvargiya statement: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक हिंदूओं ने चुनाव में एकजुटता दिखाई.. हिंदू बंटा नहीं जिसके चलते बीजेपी की जीत हुई.. कैलाश विजयवर्गीय गुरूवार को एक …

#SarkarOnIBC24: बंटोगे तो कटोगे ! क्या यही है चुनाव में BJP का मूल मंत्र? मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इशारों में ये क्या कह दिया?
Dr.Anil Shukla
Published: 12 Oct 2024 | 12:04 amModified: 12 Oct 2024 | 12:09 am

भोपाल: Minister Kailash Vijayvargiya statement:  लोकसभा चुनाव के नतीजों से बीजेपी ने सबक लिया और अपनी रणनीति बदली.. जातियों को साधा और हरियाणा में जीत पक्की की... बीजेपी नेताओं के ताजा बयानों से यहीं संकेत मिल रहा है कि पार्टी अब हिंदू वोटों के बंटने का जोखिम नहीं लेगी.. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के एक बयान का जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में जता दिया.. कि बीजेपी की जीत का अब यही मूल मंत्र रहने वाला है.. आखिर क्या है ये मंत्र देखिए इस रिपोर्ट में..

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है.. हर नेता अपने हिसाब से नतीजों का आकलन कर रहा है.. कोई जातिगत समीकरणों को बीजेपी की जीत का श्रेय दे रहा है तो कोई गलत टिकट वितरण को कांग्रेस की हार की वजह बता रहा है... बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक हिंदूओं ने चुनाव में एकजुटता दिखाई.. हिंदू बंटा नहीं जिसके चलते बीजेपी की जीत हुई.. कैलाश विजयवर्गीय गुरूवार को एक गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहां ये बात कही...

read more: स्कीट निशानेबाज महेश्वरी और नरूका की नजरें विश्व कप फाइनल में पदक जीतने पर

Minister Kailash Vijayvargiya statement:  वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी बीजेपी नेता ने ऐसी बात कही हो.. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान यही बात कही थी.. पीएम मोदी ने भी 5 अक्टूबर को मुंबई के ठाणे में कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए ऐसा बयान दिया था...

बीजेपी जहां हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दे रही है तो वहीं कांग्रेस इसे बीजेपी की बांटने वाली राजनीति करार देकर पलटवार कर रही है...

read more: ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ एक साल में 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ता शिकायतें, सीसीपीए का नोटिस

जाहिर है हिंदू वोटों के बंटने का खामियाजा पार्टी लोकसभा चुनाव में उठा चुकी है.. जब कांग्रेस का संविधान खतरे में है और आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा वाला दांव चल गया था और बीजेपी 240 सीटों पर सिमट गई है.. बीजेपी फिर से हिंदू वोट बैंक को एकजुट करना चाहती है.. अब देखना है कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उसका दांव कितना चलता है..

ब्यूरो रिपोर्ट आईबीसी24

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: If you divide, you will be divided! Is this the basic mantra of BJP in elections? What did Minister Kailash Vijayvargiya say in gestures?

शहर की खबरें
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am