Kapil Sharma Murder Case: ‘कपिल शर्मा’ की हत्या से सनसनी! कार से मिला सड़ा-गला शव, पुलिस के सामने कई सवाल
Kapil Sharma Murder Case: ‘कपिल शर्मा’ की हत्या से सनसनी! कार से मिला सड़ा-गला शव, पुलिस के सामने कई सवाल Bhopal News

Kapil Sharma Murder Case, Bhopal engineer murder, Sukhisewaniya crime news, Bhopal crime update, civil engineer killed, Bhopal mysterious death, Kapil Sharma case 2025,
- इंजीनियर कपिल शर्मा की हत्या का रहस्य गहराया,
- पोस्टमार्टम में गला रेतने की पुष्टि,
- दोस्त दीपक से आखिरी बार देखा गया था,
भोपाल: Bhopal News: भोपाल की सूखी सेवनिया में 08 दिन पहले हुई एक इंजीनियर की हत्या का रहस्य गहराता जा रहा है हालांकि पुलिस का दावा है कि करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है लेकिन वो कौन है यह सवाल सुलझ नहीं पा रहा है। इंजीनियर कपिल का शव उसकी गाड़ी में घर से 25 किलोमीटर दूर मिला था। Kapil Sharma Murder Case
Kapil Sharma Murder Case: 08 दिन पहले बिजासेन फार्महाउस के पास एक बंद कार में एक सिविल इंजीनियर का सड़ा-गला शव मिला था। मृतक भोपाल के बाग सेवनिया इलाके के संत आशाराम नगर में रहने वाला कपिल शर्मा था, कपिल 3 जुलाई 2025 से लापता था। बाद में 6 जुलाई को एक सूचना के बाद पुलिस को उसका शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव उसकी कार की ड्राइवर सीट पर पड़ा था और सड़ने के कारण शुरुआत में कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था।
Bhopal News: जाँच के दौरान पता चला कि कपिल 3 जुलाई, 2025 को काम से बाहर गया था और उसे आखिरी बार देर रात अपने दोस्त दीपक कुशवाहा के साथ पार्टी करते देखा गया था। इसके बाद दीपक घर लौट आया और कपिल लापता हो गया। उस समय कपिल की दूसरी पत्नी भोपाल के नीलबड़ इलाके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। जब वह वापस लौटी और उसे गायब पाया, तो उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कपिल की पहली पत्नी का निधन हो गया था जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी।
Kapil Sharma Murder Case: घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। बुजुर्ग माता-पिता और दो बहनो का रो रोकर बुरा हाल है, पिता इस उम्र में इतने बड़े दुख से टूट गए बस अब चाहते है कि उन्हें न्याय मिले। फिलहाल पुलिस भले ही अब तक आरोपी का खुलासा नहीं कर पाई लेकिन दावा है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी हैंऔर जल्द ही मामलें में संबंधों के चलते हत्या का खुलासा हो सकता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कपिल शर्मा 3 जुलाई 2025 से लापता थे और उनका शव 6 जुलाई को सूखी सेवनिया के पास उनकी कार में मिला।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kapil Sharma Murder Case: Kapil Sharma's decomposed body found in car
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am