Lakshman Singh Expulsion Order: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर.. राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दिया था बयान, देखें निष्कासन आदेश
इस संबंध में पार्टी की तरफ से औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Lakshman Singh Expulsion Order
- कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह को राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर बयानबाज़ी के लिए निलंबित,
- पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को छह साल के लिए निलंबित किया,
- प्रियंका गांधी के पति पर टिप्पणी करना लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस से छह साल बाहर कर गया,
Lakshman Singh Expulsion Order: भोपाल: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, सांसद और कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के कारोबारी पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ बयानबाजी करने वाले मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी ने 6 सालों के लिए निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
सामने आई भाजपा की प्रतिक्रिया
कांग्रेस के इस फैसले पर सत्ताधारी दल भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बारें में बीजेपी के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने कांग्रेस के इस निर्णय को विनाश काले विपरीत बुद्धि बताया है। उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस को समालोचना पसंद नहीं है। लक्ष्मण सिंह सत्य बोल रहे थे, कांग्रेस सही रास्ते पर लाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस को एरोगेंट लोग पसंद है। कांग्रेस पर ऐसे लोगों का कब्जा है जो इसे कंपनी की तरह चलाना चाहते है। भाजपा ने कहा कि, लक्ष्मण सिंह ने साहसिक काम किया उन्हें वह करते रहना चाहिए। लक्ष्मण सिंह के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर पराशर ने कहा कि, वह उनका व्यक्तिगत मामला है। बीजेपी का इससे कोई लेना देना नहीं।
पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित...#MadhyaPradesh #Congress #LaxmanSingh https://t.co/Eqcqgg8yfJ
— IBC24 News (@IBC24News) June 11, 2025
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Lakshman Singh Expulsion Order, had given statement against Rahul Gandhi and Robert Vadra
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm