BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Umang Singhar Statement: ‘युवाओं के रोजगार पर सांप की तरह कुंडली मार कर बैठ चुकी है सरकार..’! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

Umang Singhar Statement: ‘युवाओं के रोजगार पर सांप की तरह कुंडली मार कर बैठ चुकी है सरकार..’! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

MP Budget Session 2025| Photo Credit: IBC24

MP Budget Session 2025| Photo Credit: IBC24

Bhavna Sahu
Published: 11 Mar 2025 | 4:00 pmModified: 11 Mar 2025 | 4:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. 12 मार्च को बजट पेश करेगी मोहन सरकार
  2. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी के विधायक हाथों में प्लास्टिक का सांप लेकर पहुंचे
  3. युवाओं के रोजगार पर सांप की तरह कुंडली मार कर बैठ चुकी है सरकार! - उमंग सिंघार

Umang Singhar Statement: भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में हंगामे की स्थिति बनी हुई है। पक्ष-विपक्ष के सदस्य एक दूसरे पर अरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस कई मामलों में मोहन सरकार को घेरने का काम रही है। तो वहीं विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश हुई। वहीं, इस बजट सत्र में अपनी बात जनता तक पहुंचाने विपक्ष लगातार नए-नए तरीके अपना रही है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी के विधायक हाथों में प्लास्टिक का सांप लेकर पहुंचे। नेताओं ने सपेरों की तरह सांप रखने की टोकरी हाथ में लेकर प्रदर्शन किया।

Read More: MP Budget Session 2025 Live: मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही जारी! सदन में पेश हुई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, कल होगा बजट पेश 

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि,  'सरकार युवाओं के रोजगार पर सांप की तरह कुंडली मार कर बैठ चुकी है! प्रदेश के लगभग हर सरकारी विभाग में पद रिक्त हैं, मगर फिर भी सरकार नौकरियां न देकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ क्यों कर रही है? क्या ये सरकार की वादा खिलाफी है या युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने की साजिश है!'

Read More: Mhow Violence FIR Update: महू हिंसा मामले में अब तक 7 FIR दर्ज, बनाए गए 100 से ज्यादा आरोपी, नाम आए सामने

बता दें कि, कांग्रेस विधायकों ने बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर वादा न निभाने को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, बीजेपी ने सत्ता में आने के पहले बेरोजगारी दूर करने को लेकर जो वादा किया था, उसे नहीं निभा रही है। सरकार नौकरियों पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी हुई है।

Read More: Rajya Sabha Budget Session : माननीय मंत्री जी.. मोदी सरकार के इस मिनिस्टर को पुकारते रहे राज्यसभा के सभापति, गायब रहने पर खरगे ने कह दी ये बड़ी बात 

इधर, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उमंग जीतू पटवारी को डस रहे हैं। पूरी कांग्रेस एक दूसरे को डस रही है। मध्य प्रदेश सरकार और देश सरकार गरीब युवा कल्याण और रोजगार के लिए काम कर रहे हैं। हम लोग किसान, मजदूर, बहन, बेटियों से झूठा वादा नहीं करते और जो वादा करते हैं वह पूरा करते है। जैसे कांग्रेस टूट रही है वैसे ही कल उनका मंच भी टूटा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कांग्रेस विधायक विधानसभा में सांप का प्रदर्शन कर रहे थे, ताकि वे बीजेपी पर आरोप लगा सकें कि वह 'आस्तीन के सांप' जैसे हैं। इसका उद्देश्य राजनीतिक विरोध और हंगामे का हिस्सा था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Leader of Opposition Umang Singhar attacked BJP by carrying a snake in the assembly premises

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm