Haryana Election Result: हरियाणा के इन सीटों पर नजर आया ‘मोहन मैजिक’.. एमपी CM के प्रचार वाले सभी सीटों पर खिला कमल
Haryana Election Result: हरियाणा के इन सीटों पर नजर आया ‘मोहन मैजिक’.. एमपी CM के प्रचार वाले सभी सीटों पर खिला कमल

Haryana Election Result: भोपाल। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। शुरूआती रूझानों में ही भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलता दिखाई दे रहा है। 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 50 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उऩ्होंने 5 विधानसभा सीटों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।
Read More: Haryana Election final Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे जारी, जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?
डॉ.मोहन यादव ने किया जिन सीटों पर प्रचार, सभी में जीत
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी। स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 विधानसभा सीटों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाणा की भिवानी, दादरी, तोशाम और बवानी खेड़ा विधानसभाओं में रैलियों को संबोधित किया था। हरियाणा चुनावों के आये परिणाम अनुसार उन सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल रहा है।
Read More: Haryana and J&k Election Results: हरियाणा चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस की पीसी, कहा - चुनाव आयोग के पास दर्ज करेंगे शिकायत
पांचों विधानसभाओं में भाजपा आगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाणा की जिन विधानसभाओं में रैलियों को संबोधित किया था। उन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी शुरूआती रूझानों के साथ ही जीत की ओर आगे बढ़ रही है। भिवानी विधानसभा में भाजपा के घनश्याम सर्राफ , दादरी विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी सुनील सतपाल, तोशाम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी तो वहीं बवानी खेड़ा में भाजपा प्रत्याशी कपूर सिंह बडे़ अंतर से जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
Read More: हरियाणा की चुनावी जीत: सीएम विष्णुदेव साय और पीयूष गोयल की अनोखी टेलीफोनिक बधाई
मोहन मैजिक से जाटलैंड - अहीरवाल बेल्ट में खिला कमल
हरियाणा की राजनीति में जातिगत फैक्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पश्चिमी हिस्से में विशेष रूप से जाट समुदाय राजनीतिक समीकरणों की उलटफेर करता है। लेकिन पिछले कुछ समय से केन्द्र में नरेंद्र मोदी के उभार ने जाट राजनीति को प्रभावित करने का काम किया है। ख़ास बात ये है ओबीसी फैक्टर और अहीरवाल बेल्ट में मतदातों का झुकाव तेजी से भाजपा के प्रति बढ़ा है जिसमें डॉ.मोहन यादव जैसे चेहरों ने अहीरवाल बेल्ट में जातियों के बड़े वोट बैंक को अपनी सभाओं में आकर्षित करने में बड़ी भूमिका निभाई है, परिणाम स्वरूप हरियाणा भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
Read More: Randeep Surjewala On Haryana Election Result: रणदीप सुरजेवाला ने हारे हुए नेताओं को बताया गुंड़ा..! बेटे की जीत पर दिखा बड़बोलापन
मोहन फैक्टर का असर, हरियाणा में हैट्रिक
एमपी सीएम डॉ.मोहन यादव की सर्वस्वीकार्यता और लोकप्रियता हाल के दिनों में तेजी से बढ़ रही है जिसको भाजपा उन जगहों पर भुना रही है जहाँ पर यादव वोट निर्णायक है। एमपी सीएम डॉ.मोहन यादव इस भाजपा की इस रणनीति में फिट बैठ रहे हैं। यही वजह है बिहार से लेकर यूपी ,जम्मू से लेकर हरियाणा, झारखण्ड से लेकर महाराष्ट्र तक उनकी प्रचार में उपयोगिता बढ़ रही है और मोहन का 'एम ' फैक्टर ओबीसी समुदाय में प्रभावी साबित हो रहा है। अहीरवाल क्षेत्र में भाजपा के प्रतीक 'कमल 'का उभरना दर्शाता है कि हरियाणा की राजनीति में अब बड़ा बदलाव आ रहा है और भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में अपनी हैट्रिक बनाने जा रही है।
Web Title: Haryana Election Result
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm