Mohan Cabinet ke Faisle: एक साथ होंगे एमपी और महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जंगली हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को दी जाएगी ट्रेनिंग, मोहन बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
Mohan Cabinet ke Faisle: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।

Mohan Cabinet ke Faisle/ Image Credit: IBC24
- मोहन बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
- कैबिनेट में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए पीएम मोदी, रक्षा मंत्री सहित देश की तीनों सेनाओं का अभिनंदन भी किया गया
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी
Mohan Cabinet ke Faisle: भोपाल। राजधानी भोपाल में आज मंगलवार 13 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए पीएम मोदी, रक्षा मंत्री सहित देश की तीनों सेनाओं का अभिनंदन भी किया गया।
Read More: Up News: योगी सरकार ने यूपी से आतंकवाद का किया सफाया.. 140 से ज्यादा स्लीपर मॉड्यूल गिरफ्तार, 8 साल में सीएम योगी ने बनाया शानदार माहौल
Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट के फैसले (Mohan Cabinet Meeting)
- कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि, प्रदेश में गेहूं उपार्जन का काम 5 मई को सभी केंद्रों पर सम्पन्न हुआ। 9 लाख किसानों का पंजीयन करने के बाद 77.74 लाख मैट्रिक टन खरीदा गया, जिसका भंडारण हो चुका है। जहां अभी बाहर रखा है उसका भी भंडारण बारिश के पहले करने के निर्देश दिए गए हैं । 18, 842 करोड रुपए की राशि किसानों को भुगतान किया गया है, बचा हुआ 18 करोड़ का भुगतान भी जल्दी किया जाएगा।
- एमपी और महाराष्ट्र के जो ज्योतिर्लिंग हैं, उन सबका एक सर्किट बनाया जाएगा। जो की धार्मिक सर्किट होगा, जिससे कि इन सभी ज्योतिर्लिंगों पर लोग एक साथ जा सके। इस तरह की योजना बनाने का निर्णय लिया गया है।
Read More: NH Goyal School 12th Result: CBSE 12वीं रिजल्ट में NH गोयल स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी, प्रगति अग्रवाल ने किया टॉप
- महाराष्ट्र में जिस स्थानों पर श्री कृष्ण लीलाएं की ऐसे स्थानों को डेवलप करने का काम किया जाएगा।
- मोड़ी लिपि को सुरक्षित करने का काम, उसके विद्यार्थी तैयार करना उसे दिशा में भी सरकार काम करेगी।
- 16 मई को इंदौर में रीजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव मेनमेड टेक्निकल टैक्सटाइल एक्सपो का होगा।
- भारत अर्थ मूवर के साथ एमओयू किया जाएगा। साइन आने वाले समय में रायसेन के गोहर गंज में उद्योग स्थापित करेंगे, जिसमें मेट्रो रेल के कोच का निर्माण होगा।
- 20 मई को इंदौर के राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई की स्मृति में कैबिनेट की बैठक होगी, इसमें हम विजन 2047 पर चर्चा करेंगे।
- छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ऐसे जिले का कॉरिडोर जहां हाथी फसल और जनजीवन को नुकसान पहुंचाते हैं, वहां 47 करोड़ की योजना से लोगों को प्रशिक्षण देकर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सरकार ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंगों को जोड़कर एक धार्मिक सर्किट बनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक साथ सभी प्रमुख ज्योतिर्लिंगों तक पहुंचाने के लिए संगठित यात्रा सुविधा देना है।
Web Title: Mohan Cabinet ke Faisle
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm