MP Global Investors Summit GIS 2027 : MP बनेगा इंडस्ट्री का नया पावरहाउस! टेक्सटाइल से AI तक निवेशकों ने लगाया हजारों करोड़ का दांव, 27 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को भारत टेक्स-2026 और नई दिल्ली निवेश संवाद के दौरान ₹20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों से करीब 27,592 …

- मध्यप्रदेश को कुल 20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
- निवेश से लगभग 27,592 रोजगार के अवसर बनने की संभावना है।
- एमपीआईडीसी ने निवेश और निर्यात बढ़ाने के लिए 7 महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
भोपालः MP Global Investors Summit GIS 2027 : मध्यप्रदेश ने नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 तथा "इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश" के माध्यम से निवेश आकर्षित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों आयोजनों में प्रदेश को 20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 27,592 लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों, उद्योगपतियों और वैश्विक ब्रांड प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश को देश का उभरता हुआ औद्योगिक एवं टेक्सटाइल हब बताया और उन्हें जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) में भाग लेने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों को अनुकूल नीतियां, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और त्वरित प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों, साझेदारियों और एमओयू के माध्यम से मध्यप्रदेश देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में अपनी स्थिति और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
भारत टेक्स-2026 में टेक्सटाइल क्षेत्र को मिला बड़ा निवेश
भारत मंडपम में आयोजित टेक्सटाइल राउंडटेबल में प्रदेश के वस्त्र एवं परिधान उद्योग, पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, तकनीकी वस्त्र, निर्यात संवर्धन, कौशल विकास और निवेश प्रोत्साहन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस आयोजन में ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 15,700 रोजगार सृजित होने की संभावना है।
दिल्ली निवेश संवाद में सात महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर
इंटरैक्टिव सेशन के दौरान एमपीआईडीसी ने निर्यात संवर्धन, ई-कॉमर्स, वैश्विक व्यापार, एमएसएमई और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। साथ ही रक्षा, डेटा सेंटर, आईटी, एआई, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और खाद्य प्रसंस्करण सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश अवसर प्रस्तुत किए गए।
रक्षा और डेटा सेंटर सहित कई क्षेत्रों में बड़े निवेश प्रस्ताव
दिल्ली निवेश संवाद में रक्षा, डेटा सेंटर, ट्रांसफॉर्मर निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, इंजीनियरिंग और खिलौना उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में ₹18,601 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 11,892 रोजगार सृजित होने की संभावना है।
इंटरएक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से हुये संवाद और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश प्रस्तावों से मध्यप्रदेश को मिली नई गति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को साकार करने में मध्यप्रदेश पूरी शक्ति और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए नीति, नीयत, प्रतिभा, प्रवृत्ति, सुविधा, सामर्थ्य, ऊर्जा, उत्साह, सेवा और सुरक्षा की गारंटी लेकर आगे आया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली स्थित होटल द लीला पैलेस में आयोजित इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए देश-विदेश के निवेशकों को आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे औद्योगिक राज्यों में शामिल है। प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क, सुदृढ़ रेल संपर्क, 8 क्रियाशील एयरपोर्ट, 6 अंतर्देशीय कंटेनर डिपो, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, ग्रीन कॉरिडोर और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना उपलब्ध है। उद्योगों के लिए सवा लाख एकड़ से अधिक लैंड बैंक, पर्याप्त बिजली एवं जल की उपलब्धता तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों, फूड पार्क, आईटी पार्क, प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्कों और मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं सम्मान के साथ हुआ। इसके बाद सीआईआई दिल्ली स्टेट के चेयरमैन हर्ष वर्धन ने स्वागत उद्बोधन दिया। मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर आधारित एवी फिल्म का प्रदर्शन किया गया। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश-अनुकूल वातावरण और उपलब्ध अवसरों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव ने ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं तथा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश अवसरों का प्रस्तुतीकरण किया।
इंटरएक्टिव सेशन में एमपीआईडीसी द्वारा सात महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स के साथ राज्य के निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने, एसोचैम के साथ उद्योग जगत की व्यापक भागीदारी बढ़ाने, अमेज़न ग्लोबल सेलिंग के साथ प्रदेश के निर्यातकों, एमएसएमई और शिल्पकारों को ई-कॉमर्स के माध्यम से वैश्विक बाजार से जोड़ने तथा पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ प्रवासी भारतीय समुदाय के माध्यम से वैश्विक निवेश संवर्धन के लिए सहयोग स्थापित किया गया। इसके अलावा अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, मैनमेड एवं टेक्निकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ परिधान, मानव निर्मित फाइबर, तकनीकी वस्त्र एवं कपास आधारित वस्त्रों के निर्यात को बढ़ावा देने और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए विशेष सत्र, बायर-सेलर मीट और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से निवेश संवर्धन पर सहमति बनी।
सेशन में फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, आईटी एवं आईटीईएस, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, नवीकरणीय ऊर्जा, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, एमएसएमई, स्टार्टअप, पर्यटन तथा फिल्म पर्यटन सहित अनेक क्षेत्रों में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों एवं उद्योग जगत के प्रमुख निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी कीं। इनमें श्रीलंका के उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री सुनील हंदुन्नेत्ती, भारत में ब्राज़ील के राजदूत महामहिम केनेथ फेलिक्स हैज़िन्स्की दा नोब्रेगा, बर्ड ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती राधा भाटिया, रूसी वित्तीय एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल, इटली और फ्रांस के प्रतिनिधियों, गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स, नॉडविन, वीरा इलेक्ट्रॉनिक्स, फेडएक्स तथा ब्रह्मास्त्र एक्सप्लोसिव एंड एम्युनिशन प्राइवेट लिमिटेड सहित अनेक संस्थानों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा हुई। इन बैठकों में ब्राज़ील के साथ जैव ईंधन, एथेनॉल, कृषि-खाद्य प्रसंस्करण, खनन और एयरोस्पेस, रूस के साथ ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इनोवेशन, औद्योगिक वित्तपोषण और ऊर्जा, इटली के साथ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्री 4.0 और टेक्सटाइल, फ्रांस के साथ खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल स्वास्थ्य, भू-स्थानिक एआई और औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन तथा श्रीलंका के साथ टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स, खाद्य प्रसंस्करण और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में साझेदारी जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इंटरएक्टिव सेशन में रक्षा, डेटा सेंटर, ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण, ऑप्टिकल उत्पाद, नवकरणीय ऊर्जा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौना उद्योग और इंजीनियरिंग सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। प्रमुख निवेश प्रस्तावों में ब्रह्मास्त्र एक्सप्लोसिव एंड एम्युनिशन प्राइवेट लिमिटेड, सिटाक रे प्राइवेट लिमिटेड, सनब्रिज डिफेन्स एंड एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड, हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस लिमिटेड, एलएनके एनर्जी, यूनिडिफेन्स, वीरा इलेक्ट्रॉनिक्स, एसएनडी डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड तथा ड्यूनामिस कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल रहे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Railway Exam Me Mobile Se Cheating : डबल अंडरगारमेंट पहनकर देने पहुंचा रेलवे एग्जाम! अंदर छिपा रखा था मोबाइल, फिर हुआ ऐसा…
- Chhattisgarh Assembly Monsoon Session Day 4 : क्या खेल यूनिवर्सिटी को लेकर नहीं बन पाई सहमति? विधानसभा में BJP विधायक ने वापस लिया संकल्प, कल तक स्थगित हुई कार्यवाही
- Kya Smart Meter Se Bijli Bill Badhta Hai : लोगों के घरों में बढ़े बिजली बिल तो स्मार्ट मीटर को देने लगे दोष! अब विभाग ने बताई पूरी सच्चाई, जानिए आखिर क्यों बढ़ रहा है आपका बिल
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Madhya Pradesh Attracts 20,193 Crore Investment Proposals at Bharat Tex 2026 and Delhi Investment Meet
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm