MP News : प्रदेश के 7832 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी, 20 लाख से अधिक छात्राओं के खातों में पहुंचेगी सेनिटेशन-हाईजीन और स्टायपंड की राशि
MP Govt scheme: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्कूटी के लिए लाभार्थी छात्र-छात्रा के खाते में स्कूटी की राशि ट्रांसफर करेंगे। इनके अलावा 20 हजार से अधिक छात्राओं के खातों में …

- निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना
- छात्राओं के खातों में 7 करोड़ का स्टायपंड
- 20 लाख 37 हजार 439 छात्राओं को 61 करोड़ की राशि
भोपाल: MP News, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश के 7832 विद्यार्थियों को स्कूटी की सौगात देने जा रहे हैं। प्रदेश के 12वीं कक्षा के स्कूल टॉपर्स को स्कूटी मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्कूटी के लिए लाभार्थी छात्र-छात्रा के खाते में स्कूटी की राशि ट्रांसफर करेंगे। इनके अलावा 20 हजार से अधिक छात्राओं के खातों में 7 करोड़ का स्टायपंड भी ट्रांसफर करेंगे।
निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना
MP Govt scheme: बता दें कि प्रदेश सरकार की निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना के तहत खातों में राशि डाली जाएगी। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सेनिटेशन-हाईजीन योजना के तहत 7 वीं से 12 वीं तक की 20 लाख 37 हजार 439 छात्राओं को 61 करोड़ की राशि भी प्रदान करेंगे। साथ ही 20 हजार से अधिक छात्राओं के खातों में 7 करोड़ का स्टायपंड भी ट्रांसफर करेंगे।
देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश
MP Govt scheme: सैनिटेशन और हाइजीन योजना के तहत विद्यालयों और महाविद्यालयों की छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और उनके उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है। यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित हो रही है। जिसके तहत बीते 11 अगस्त को राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में कार्यक्रम आयोजत किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम डॉ. मोहन यादव सम्मिलित हुए थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 19 लाख 6 हजार 137 छात्राओं के एकाउंट में 57 करोड़ 18 लाख 41 हजार 100 रुपए की राशि ट्रांसफर की थी। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना है।
read more: सूचीबद्धता के लिए स्वदेश लौट रही हैं विदेश में कार्यरत कई भारतीय कंपनियां : विशेषज्ञ
read more: सरकारी विभागों में खेल कोटे से भर्ती होने वाले खिलाड़ियों के लिए कोचिंग कोर्स शुरू
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: MP News: 7832 students of the state will get scooty, amount of sanitation-hygiene and stipend will reach the accounts of more than 20 lakh girl students
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am