MP News: मध्यप्रदेश बना किसानों के लिए सबसे बड़ा सहारा, गेहूं खरीदी पर देश में सबसे अधिक 2600 रुपए प्रति क्विंटल दे रही सरकार- सीएम मोहन यादव
मध्यप्रदेश बना किसानों के लिए सबसे बड़ा सहारा…MP News: Madhya Pradesh has become the biggest support for farmers, the government

MP News | Image Source | IBC24
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक,
- राशन से लेकर गैस पाइपलाइन तक जनहित योजनाओं पर सख्त निर्देश,
- गेहूं खरीदी पर देश में सबसे अधिक 2600 रुपए प्रति क्विंटल दे रही सरकार,
भोपाल: MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता अधिकार संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पूरे देश में सबसे अधिक 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं की खरीदी कर रहा है। इसमें 175 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस भी शामिल है, जो प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों को अतिरिक्त लाभ दिलाने की मंशा से दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गर्व से कहा कि मध्यप्रदेश गेहूं उत्पादन और उपार्जन के मामले में पंजाब और हरियाणा जैसे अग्रणी राज्यों को भी पीछे छोड़ चुका है।
Read More: बतंगड़ः कश्मीरियों की पहल से तय होगा ‘पहलगाम’ का अंजाम
राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
MP News: मुख्यमंत्री ने सभी राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए और कहा कि पात्र लाभार्थियों को समय पर और बिना किसी परेशानी के राशन मिलना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।
आज मंत्रालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की बैठक कर कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को विभागीय कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद… pic.twitter.com/LCidSTqU4g
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 23, 2025
जनहित योजनाएं बने प्राथमिकता
MP News: डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उज्ज्वला गैस योजना, घरों में पाइपलाइन गैस आपूर्ति, और शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक बिना देरी पहुंचे। उन्होंने कहा, "हर जरूरतमंद तक खाद्यान्न पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मक्का, कोदो और कुटकी जैसे पोषक श्रीअन्न की बिक्री भी अब उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से की जाएगी। इससे स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा और श्रीअन्न उत्पादक किसानों को भी लाभ होगा।
गेहूं उपार्जन 5 मई तक पूरा करने के निर्देश
MP News: डॉ. यादव ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता से संचालित करने के निर्देश दिए और कहा कि 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग करने वाले सभी किसानों से 5 मई 2025 तक गेहूं खरीदी का काम हर हाल में पूरा किया जाए।
खाद्य सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
MP News: खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि खाद्यान्न की हेरा-फेरी रोकने के लिए सभी बारदानों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। साथ ही, एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के सभी गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और भोपाल में कंट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 1596 सरकारी गोदामों का आधुनिकीकरण हो रहा है। गोदामों में बीमा सुरक्षा के लिए नई पॉलिसी लागू की जा रही है। उपार्जन केंद्रों पर मैकेनाइज्ड क्लीनिंग मशीनें और ग्रेन एनालाइजर लगाए गए हैं। साइनेज सिस्टम से गुणवत्ता मानकों की निगरानी होगी।
प्रदेश में 1.31 करोड़ परिवारों को मिल रहा खाद्यान्न
MP News: बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश में 29 प्रकार की पात्रता श्रेणियों में 1 करोड़ 31 लाख 34 हजार परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। अंत्योदय परिवारों को शक्कर भी दी जा रही है। इंदौर जिले में 30 उचित मूल्य दुकानों को जन पोषण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध होंगे। जल्द ही उज्जैन और सागर में भी 15-15 दुकानों को जन पोषण केंद्र में बदला जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीदी की दर ₹2600 प्रति क्विंटल है, जिसमें ₹175 प्रति क्विंटल का बोनस शामिल है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP News: Madhya Pradesh has become the biggest support for farmers
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm