BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Neha Marvya IAS Controversy: आईएएस नेहा मारव्या का 50 दिन के भीतर दूसरी बार तबादला, अफसरों के ग्रुप में बयां किया दर्द, कहा- कर्मचारियों ने दी थी ट्रांसफर करवाने की धमकी

Neha Marvya IAS Controversy: आईएएस नेहा मारव्या का 50 दिन के भीतर दूसरी बार तबादला, अफसरों के ग्रुप में बयां किया दर्द, कहा- कर्मचारियों ने दी थी ट्रांसफर करवाने की …

Neha Marvya IAS Controversy: आईएएस नेहा मारव्या का 50 दिन के भीतर दूसरी बार तबादला, अफसरों के ग्रुप में बयां किया दर्द, कहा- कर्मचारियों ने दी थी ट्रांसफर करवाने की धमकी / Image: Instagram

Neha Marvya IAS Controversy: आईएएस नेहा मारव्या का 50 दिन के भीतर दूसरी बार तबादला, अफसरों के ग्रुप में बयां किया दर्द, कहा- कर्मचारियों ने दी थी ट्रांसफर करवाने की धमकी / Image: Instagram

Deepak Dilliwar
Published: 06 Sept 2026 | 2:36 pmModified: 06 Sept 2026 | 2:38 pm
HIGHLIGHTS
  1. IAS अधिकारी नेहा मारव्या का 50 दिन के भीतर दूसरी बार ट्रांसफर
  2. कर्मचारियों पर तबादला करवाने की धमकी देने का आरोप
  3. अधिकारियों के संगठन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए

भोपाल: Neha Marvya IAS Controversy मध्यप्रदेश में प्रशासनिक अफसरों के तबादले का दौर लगातार जारी भी है। कल यानि 5 सितंबर को भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी किया गया, जिसमें 11 अधिकारियों का नाम शामिल है। कल जारी आदेश में एक ऐसे अफसर का नाम भी शामिल है, जिसका ट्रांसफर महज 50 दिन पहले ही हुआ था। 50 दिन के भीतर ​जिस अफसर का दूसरी बार तबादला हुआ है वो कोई और नहीं बल्कि 2011 बैच की अफसर नेहा मारव्या हैं। वहीं, तबादला आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि आदेश जारी होने के बाद नेहा मारव्या ने बगावती तेवर अपना लिया है।

IAS नेहा मारव्या ने बयां किया दर्द

Neha Marvya IAS Controversy तबादले के बाद IAS नेहा मारव्या ने अफसरों के ग्रुप में अपना दर्द बयां करते हुए एक पोस्ट लिखा है। नेहा मारव्या ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ''वह समझती हैं कि IAS अधिकारी होने के नाते सरकार उन्हें जहां चाहे वहां पदस्थ कर सकती है और उन्होंने हमेशा सरकारी आदेशों का सम्मान किया है। लेकिन इस बार का तबादला उन्हें बेहद हतोत्साहित करने वाला लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने उनके खिलाफ विरोध खड़ा किया और उन्हें तबादला करवाने की धमकी तक दी। नेहा के मुताबिक, उन्होंने इस कथित अनुशासनहीनता, फाइलें रोके जाने और दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। उनका सवाल था कि जब शिकायत उन्होंने की तो कार्रवाई का सामना उन्हें ही क्यों करना पड़ा? उन्होंने लिखा कि यदि अधीनस्थ कर्मचारी किसी अधिकारी के खिलाफ संगठित होकर उसका तबादला करवा सकते हैं, तो इससे पूरी प्रशासनिक व्यवस्था में क्या संदेश जाएगा?

50 दिन के भीतर दूसरी बार हुआ तबादला

IAS नेहा मारव्या ने अपने छोटे कार्यकाल पर सवालिया निशान लगाते हुए लिखा है कि किसी अधिकारी को नई जिम्मेदारी संभालने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली और कामकाज समझने में ही समय लगता है, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार छोटा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक वह अपना काम और जिम्मेदारी समझ पाती हैं, तब तक उन्हें हटा दिया जाता है। ऐसे में वह प्रभावी तरीके से काम कैसे कर पाएंगी? नेहा ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्होंने लंबे समय तक किनारे किए जाने और पर्याप्त काम नहीं मिलने के बावजूद धैर्य रखा। उन्हें उम्मीद थी कि परिस्थितियां बदलेंगी, लेकिन अब स्थिति और खराब हो गई है। उनका आरोप है कि अब अधीनस्थ कर्मचारी उन्हें धमकाने तक लगे हैं। पोस्ट के अंत में उन्होंने व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार षड्यंत्र करने वाले जीत जाते हैं और वह हार जाती हैं।

14 साल की नौतरी में नहीं मिली फिल्ड पोस्टिंग

बता दें कि इससे पहले भी अलग-अलग पदस्थापना के दौरान उनके कार्यकाल और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मतभेद चर्चा में रहे हैं। डिंडोरी कलेक्टर के तौर पर उनकी पोस्टिंग भी लंबे समय तक नहीं चली। उन्होंने 14 साल की नौकरी में फील्ड पोस्टिंंग नहीं होने को लेकर भी अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद उन्होंने डिंडोरी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले शिवराज सरकार में राजस्व विभाग में उनकी पोस्टिंग होने पर उन्होंने तत्कालीन सीएमओ में पदस्थ प्रमुख सचिव पर उनको काम नहीं देने के आरोप लगाए थे।

अधिकारियों के संगठन को लेकर जताई नाराजगी

नेहा की पोस्ट में IAS अधिकारियों के संगठन को लेकर भी नाराजगी दिखाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन केवल शुभकामनाओं और बधाई संदेशों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे मामलों में भी अधिकारियों की समस्याओं पर विचार करेगा। हालांकि, उनकी पोस्ट के बाद ग्रुप में उन्हें अपेक्षित सार्वजनिक समर्थन नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कुछ रिटायर्ड अधिकारियों ने उन्हें तबादलों के साथ-साथ अपने कामकाज और व्यवहार का भी आत्ममंथन करने की सलाह दी। अपने पोस्ट के आखिर में नेहा मारव्या ने लिखा कि यदि अधीनस्थों के विरोध के बाद किसी अधिकारी का तबादला हो जाता है तो यह केवल उनका मामला नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि आज वह निशाने पर हैं, कल कोई दूसरा IAS अधिकारी भी ऐसी स्थिति का सामना कर सकता है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार के 5 सितंबर को जारी तबादला आदेश में नेहा मारव्या का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि उनका इससे पहले भी करीब 50 दिन पहले तबादला हुआ था, जिसके चलते इतने कम समय में दूसरी बार ट्रांसफर चर्चा का विषय बन गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Neha Marvya IAS Controversy: Govt Transfer 2nd Time in Just 50 days. IAS Neha Marvya Angry

शहर की खबरें
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am