Face To Face MP: ठेके पर दे दी ‘सरपंची’..जम्हूरियत की जय हो! क्या पद को गिरवी रखने का ये खेल केवल एक गांव में चला ?
Face To Face MP: ठेके पर दे दी ‘सरपंची’..जम्हूरियत की जय हो! क्या पद को गिरवी रखने का ये खेल केवल एक गांव में चला ?

Face To Face MP/ Image Credit: IBC24
भोपाल। Face To Face MP: जम्हूरियत एक तर्जे हुकूमत है, जिसमें बंदों को गिना करते हैं..तौला नहीं करते और बंदे जब तौले नहीं जाते तो अकसर हल्के लोग वजनदार पदों पर आ बैठते हैं। यही हुआ नीचम के दाता गांव में जहां निर्वाचित सरपंच ने अपना पद एक ठेकेदार के हाथों गिरवी रख दी । ये घटना हमारे देश में लोकतंत्र की हकीकत करती है और कई सवाल खड़े करती है। जैसा कि, आपने सुना सिर्फ 500 रू के स्टांप पेपर में सरपंची एक ठेकेदार को सौंप दी जाती है। मामला बेहद बड़ा और हैरान करने वाला है। सवाल ये कि आखिर लोकतंत्र का ये कैसा मखौल है? क्या सरपंची किसी की जागीर है। सरपंच पद तो बेच दिया अब और क्या क्या बेचेंगे। अजब मध्य प्रदेश से एक गजब मामला सामने आया है। ये मामला कुछ ऐसा है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे सच में एमपी अजब है।
Read More: #SarkarOnIBC24: 'तुम्हारी कोई नौकरी तो नहीं खा लेगा', TI पर भड़की पूर्व मंत्री Imarti Devi
दरअसल, नीमच के ग्राम पंचायत दांता की एक सरपंच कैलाशी बाई कच्छावा ने महज 500 रुपए के स्टांप पर गांव के एक ठेकेदार सुरेश गरासिया को सरपंची सौंप दी। जी हां आपने सही सुना इसके लिए बकायदा एक अग्रिमेंट भी तैयार किया गया था, जिसमें लिखा गया कि मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना वाटरशेड समेत सभी सरकारी योजनाओं के कार्य अब सुरेश ही देखेंगे। सरपंच ने ये भी लिखा कि जब तक वो पद पर रहेंगी। तब तक सुरेश ही सभी कार्य करेंगे। किसी भी स्थिति में वो इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगी। ये अनुबंध 24 जनवरी को किया गया। इसमें गवाह के रूप में गांव के सदाराम मनालाल और सुरेश के हस्ताक्षर हैं साथ ही सरपंच की सील और हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।
Face To Face MP: मामला कुछ ऐसा था जो सुर्खियों में आना लाजिमी था हुआ भी ऐसा ही इस पूरे कारनामे की पोल खुली और जांच बैठी जांच में पाया गया कि कैलाशीबाई ने अपने अधिकार ठेकेदार को सौंप दिए जो पंचायती राज व्यवस्था के खिलाफ हैं इसे जनहित के विरुद्ध मानते हुए उन्हें मध्य प्रदेश पंचायत राज और ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत सरपंच पद से हटा दिया गया है। फिलहाल सरपंच को तो हटा दिया गया, लेकिन जिस तरह ये पूरा खेल खेला गया उसने अजब गजब एमपी की बानगी गढ़ दी।
लेखक के बारे में
Web Title: 'Sarpanch' given on contract... Jai democracy! Did this game of keeping the post mortgaged happen only in one village?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm