Teachers Day Gift for Teachers: शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को बड़ी सौगात, टेट परीक्षा के चलते नौकरी से निकाले जाने का डर खत्म, सीएम ने किया बड़ा ऐलान
Teachers Day Gift for Teachers: शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को बड़ी सौगात, टेट परीक्षा के चलते नौकरी से निकाले जाने का डर खत्म, सीएम ने किया बड़ा ऐलान

Teachers Day Gift for Teachers: शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को बड़ी सौगात, टेट परीक्षा के चलते नौकरी से निकाले जाने का डर खत्म, सीएम ने किया बड़ा ऐलान / Image: AI Generated
- शिक्षक दिवस पर सीएम मोहन यादव ने TET को लेकर बड़ा ऐलान
- TET आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई
- जिन शिक्षकों को परीक्षा देनी है, उन्हें ऑफलाइन परीक्षा दिलाई जाएगी
भोपाल: Teachers Day Gift for Teachers शिक्षकों के लिए टेट पास करना अनिवार्य किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडराने लगा था। टेट परीक्षा से राहत की मांग को लेकर शिक्षक लंबे समय से प्रदर्शन भी कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। वहीं, आज शिक्षक दिवस के मौक पर सीएम मोहन यादव ने शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। सीएम मोहन यादव ने शिक्षकों को टीईटी परीक्षा को लेकर ऐसा ऐलान किया है कि शिक्षक खुशी से झूम उठेंगे।
शिक्षकों के लिए शिक्षक दिवस के मौके पर बड़ी सौगात
Teachers Day Gift for Teachers दरअसल सीएम मोहन यादव ने शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित 'राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026' के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि TET को लेकर निर्णय किया है, जिनको एग्जाम देना है, उन्हें ऑफलाइन एग्जाम दिलाया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान शिक्षकों के सम्मान और सुविधाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जाए। सरकारी स्कूल किसी भी हालत में प्राइवेट स्कूलों से पीछे नहीं होंगे, बल्कि आगे ही होंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि 'शिक्षक आगे बढ़ेगा, तो देश आगे बढ़ेगा।'
LIVE: आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित 'राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026' #TeachersDayhttps://t.co/pzaP2JF9jc
— Jansampark MP (@JansamparkMP) September 5, 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर तक बढ़ाई
बता दें कि शिक्षकों को टेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर तय की गई थी, लेकिन अंत तक मात्र 12000 लोगों ने ही आवेदन किया। जबकि शिक्षकों की संभावित संख्या करीब डेढ़ लाख है। ऐसे में आवेदन नहीं करने वाले शिक्षक टेट परीक्षा नहीं दे पाते। स्थिति को देखते हुए सरकार ने टेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर तक बढ़ा दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में आदेश दिया था कि 1998 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल ने पहले 21 अगस्त से 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है।
ये भी पढ़ें
- Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस पर CM साय ने गुरुजनों को दी बधाई, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, संस्कार और सीख को बताया अपने जीवन की पूँजी
- Teachers Day History: आखिर 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
- Paryushan Parv 2026: कब से शुरू हो रहा है जैन धर्म का यह ख़ास त्यौहार? जानें आखिर क्यों ‘पर्यूषण महापर्व’ है बाकी त्योहारों से बिल्कुल अलग?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शिक्षक दिवस के मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिन शिक्षकों को TET परीक्षा देनी है, उन्हें ऑफलाइन परीक्षा दिलाई जाएगी। इससे परीक्षा को लेकर शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Teachers Day Gift for Teachers: Govt Gives Big Relief for TET Exam
भोपाल
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am