Verification of Waqf Properties: नया कानून बनते ही एक्टिव हुई भाजपा की सरकार.. वक्फ बोर्ड करेगा 14 हजार 986 संपत्तियों का सत्यापन..
यह संशोधन लंबे समय से चली आ रही कानूनी जटिलताओं और संपत्ति विवादों को सुलझाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, लेकिन इसके खिलाफ उठ रही …
Verification of Waqf Properties in Madhya Pradesh
- मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्तियों का सत्यापन शुरू हुआ।
- विपक्षी दलों ने संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती।
- संशोधन से एएसआई स्मारकों पर वक्फ दावा खत्म।
Verification of Waqf Properties in Madhya Pradesh: भोपाल: मध्य प्रदेश में वक्फ (संशोधन) कानून के प्रभाव के चलते वक्फ बोर्ड ने संपत्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में कुल 23,118 वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें से पहले चरण में 14,986 संपत्तियों का सत्यापन किया जाएगा।
भोपाल में इस प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है और अब तक 777 संपत्तियों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। यह कवायद वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संरक्षण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। संशोधित कानून के तहत वक्फ संपत्तियों का सत्यापन अब अनिवार्य कर दिया गया है।
RJD दायर करेगी याचिका
Verification of Waqf Properties in Madhya Pradesh: हाल ही में संसद के बजट सत्र में पारित वक्फ संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी थी, जिसके बाद यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
हालांकि, इस कानून को लेकर विपक्षी दलों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। कांग्रेस, एआईएमआईएम और अब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की हैं या करने की तैयारी में हैं।
Verification of Waqf Properties in Madhya Pradesh: आरजेडी के नेता मनोज झा और फैयाज अहमद ने भी इस कानून के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल करने का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने 4 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी पहले ही अदालत का रुख कर चुके हैं।
क्या है कानून का प्रभाव
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कानून के लागू होने से वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण को लेकर स्पष्टता आएगी, और खासतौर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारकों पर अब वक्फ बोर्ड का कोई दावा नहीं रह जाएगा।
Verification of Waqf Properties in Madhya Pradesh: यह संशोधन लंबे समय से चली आ रही कानूनी जटिलताओं और संपत्ति विवादों को सुलझाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, लेकिन इसके खिलाफ उठ रही राजनीतिक और कानूनी चुनौतियां आने वाले समय में बहस का बड़ा मुद्दा बन सकती हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह कानून वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें संपत्तियों का अनिवार्य सत्यापन, दस्तावेजीकरण और संरक्षण के नए नियम शामिल हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Verification of Waqf Properties in Madhya Pradesh, The process will start as soon as the law is made
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm