Bihar Lightning Incident: प्रदेश में बारिश और आकाशीय बिजली ने मचाया तांडव, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, सीएम ने जनता से की सावधानी बरतने की अपील

Bihar Lightning Incident: बिहार में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई।

Bihar Lightning Incident: प्रदेश में बारिश और आकाशीय बिजली ने मचाया तांडव, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, सीएम ने जनता से की सावधानी बरतने की अपील

Bihar Lightning Incident/Image- AI Generated

Modified Date: May 29, 2026 / 08:57 pm IST
Published Date: May 29, 2026 8:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
  • सातों लोगों की मौत की अलग-अलग घटनाओं में हुई है।
  • सीएम सम्राट चौधरी ने मुआवजा देने का किया ऐलान।

Bihar Lightning Incident: पटना: बिहार में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। दिनभर राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर जारी रहा।

किन-किन जिलों में हुई मौत

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में गया जी जिले में तीन, औरंगाबाद में दो तथा सारण और खगड़िया में एक-एक व्यक्ति की असामयिक मृत्यु हुई है। (Bihar Lightning Incident) मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में परिजनों को शक्ति दें।”

सीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Bihar Lightning Incident: मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और बिजली गिरने से बचाव के लिए विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। (Bihar Lightning Incident)  मुख्यमंत्री ने इससे पहले दिन में संबंधित विभागों को कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण कराने के निर्देश भी दिए थे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.