Umaria Road Accident: श्रद्धालुओं को नहीं था अंदाजा कि रास्ते में मौत से होगा सामना, एक झटके में उजड़ गईं कई जिंदगियां, मची चीख पुकार
Umaria Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।
Umaria Road Accident/Image: AI Generated
- धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
- दसे में 4 लोगों की मौके पर मौत, 41 लोग घायल
- 5 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए शहडोल रेफर किया गया
Umaria Road Accident: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि उमरिया से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजौरा-गिंजरी गांव के बीच अनियंत्रित होकर पुलिया पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, पाली से लगे ग्राम गिंजरी के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बिजौरा गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तिवनी गांव स्थित शनिधाम के पास पुलिया पर ट्रैक्टर- ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट (Umaria Road Accident) गई। हादसा इतना भयानक था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोग सड़क पर तड़पते रोते बिलखते रहें। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहाँ सभी का इलाज जारी है। 5 गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने शहडोल रेफर कर दिया है।
ये भी पढ़ें
- CG ACB Raid: छत्तीसगढ़ में ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए लिपिक और बाबू, जानिए किस काम के लिए मांगी थी घूस
- Singrauli News: हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, एक झटके में तड़प-तड़प कर हो गई कई मौतें, मची चीख पुकार
- RBI Polymer Notes: क्या भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक नोट? आरबीआई ने दिया ये बड़ा अपडेट, जानिए पॉलीमर नोट के फायदे
- Vinesh Phogat Supreme Court Relief : विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! एशियन गेम्स ट्रायल्स में भाग लेने की मिली अनुमति, खेल करियर को मिला नया मौका
- B.R. Gavai Interview: बेरोजगारों को ‘कॉकरोच’ कहे जाने वाले विवाद पर बोले पूर्व CJI बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी पर कहा-शब्द निकल जाते हैं, सोशल मीडिया को लेकर भी कही ये बात

Facebook


