बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला

Ads

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 06:33 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 06:33 PM IST

पटना, 22 मई (भाषा) बिहार सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया तथा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 1992 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, 1995 बैच के आईएएस अधिकारी और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, 2004 बैच के आईएएस अधिकारी और उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार 2007 बैच के आईएएस अधिकारी तथा वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग में सतर्कता आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, 2009 बैच की आईएएस अधिकारी एवं बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

उधर, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव को वित्त विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया ।

भाषा कैलाश

राजकुमार

राजकुमार