पटना, 23 मई (भाषा) बिहार सरकार और बीआईटी-मेसरा ने बीआईटी-पटना को 2030 तक ‘ऑफ-कैंपस’ केंद्र के रूप में जारी रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
बीआईटी-मेसरा के रजिस्ट्रार राजेश जैन ने कहा कि ‘बीआईटी-पटना ऑफ-कैंपस’ केंद्र की स्थापना के लिए मूल समझौता ज्ञापन पर 17 दिसंबर, 2005 को 10 साल की अवधि के लिए हस्ताक्षर किए गए थे, जो 16 दिसंबर, 2015 को समाप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को हस्ताक्षरित नवीनीकृत समझौते के तहत यह व्यवस्था 17 दिसंबर, 2015 से पूर्वव्यापी रूप से 16 दिसंबर, 2030 तक लागू रहेगी।
बीआईटी-मेसरा के कुलपति इंद्रनील मन्ना ने एक बयान में कहा कि नवीनीकृत साझेदारी राज्य में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा तक पहुंच को मजबूत करने के लिए संस्थान और बिहार सरकार की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल